एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद, बच्चों की टीसी के लिए भटक रहे पिता ने की आत्मदाह की कोशिश, एबीवीपी कार्याकर्ता रातभर से बैठे धरने पर

Updated on 10-09-2024 12:21 PM

राजगढ़। ब्यावरा में एक निजी स्कूल से बच्चों की टीसी दिलवाने की मांग को लेकर एक अभिभावक के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सोमवार एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन एसडीएम ने बच्चों के पिता व एबीवीपी कार्यकर्ताओं को एसडीएम कार्यालय से बाहर कर दिया।


इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ता पीपल चौराहे पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। रातभर से कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। मंगलवार सुबह बच्चियों के पिता ने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका और पकड़कर वहां से दूर हटाया।


उल्लेखनीय है कि एक निजी स्कूल से टीसी नहीं मिलने के आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता बच्चियों के पालक राजेंद्र जोशी के साथ सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने एसडीएम से टीसी दिलवाने की मांग की।

एबीवीपी कार्याकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसडीएम ने उन्हें चैंबर से अभद्रता करते हुए बाहर निकाल दिया। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीपल चौराहे पर पहुंचकर चककाजाम कर दिया। उन्होंने एसडीएम पर कार्रवाई करने की मांग की। पूरी रात धरना प्रदर्शन जारी रहा। मामले में टीआई वीरेन्द्र धाकड़ ने बताया कि छात्र संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान हमने ओल्ड एबी रोड का मार्ग परिवर्तित किया है।

रातभर धरने पर बैठे रहे कार्यकर्ता


एसडीएम द्बारा कार्यकर्ताओ को बाहर निकालने के बाद से ही रातभर शहर के पीपल चौराहे पर कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। सोमवार शाम पांच बजे एबीवीपी छात्र संगठन ने शहर के पीपल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। एबीवीपी संगठन की मांग थी कि वह छात्राओं के पिता के साथ स्कूल से टीसी दिलाए जाने की बात को करने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे।लेकिन एसडीएम ने उनके साथ बदतमीजी से बात की तो उन्हें चौराहे पर आकर आकर हमारी बात सुनना होगा। सुबह तक उनका प्रदर्शन जारी था

इनका कहना है

प्रोग्रेसिव किड्स स्कूल द्वारा बच्चों की टीसी नहीं देने को लेकर एसडीएम के पास गए थे। एसडीएम द्वारा अभद्रता की गई। इसलिए हमने धरना दिया।
- मुस्कान सेन, प्रांतीय सहमंत्री, एबीवीपी
जब ये लोग आए थे, तब मेरी वीसी स्टार्ट हो चुकी थी। इसलिए मैंने इनसे कहा कि आप बाहर जाइए। इन्होंने दूरभाष पर जो विषय मुझे बताया था, वह मुद्दा हल हो चुका है।
- गीतांजलि शर्मा, एसडीएम, ब्यावरा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.