SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को मारी टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल… रविवार सुबह खरगोन में भीषण हादसा

Updated on 17-11-2024 11:46 AM

 खरगोन। रविवार सुबह मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। SDM लिखी स्कॉर्पियो ने ईको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

5 लोग घायल हैं, जिनमें स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी शामिल है। हादसा रविवार सुबह 6.40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान रामलाल और शोभाराम के रूप में हुई है। कार डालकी से बुरहानपुर जा रही थी। कार एक बारात का हिस्सा थी। 


सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही स्कॉर्पियो


स्कॉर्पियो गाड़ी बड़वानी जिले के सेंधवा एसडीएम की बताई जा रही है। घायल ड्राइवर का भी इलाज जारी है। हादसा पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने जवाहर मार्ग के मोड पर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खरगोन कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।


पुलिस के अनुसार, खरगोन में डायवर्सन रोड पर SDM लिखी स्कॉर्पियो (MP46T-0923) और ईको वाहन (MP09WD-4439) में तेज टक्कर हुई। दर्दनाक हादसे में जिले के टांडाबरूढ थाने के डालकी निवासी 50 वर्षीय रामलाल मांगीलाल और 49 वर्षीय शोभाराम नत्थू प्रजापत की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम भूरिया ने बताया कि बारात की कार टांडा बरूड थाने डालकी से बुरहानपुर जा रही थी। इस दौरान डायवर्शन रोड पर पीडब्लूडी कार्यालय के सामने ईको कार और स्कार्पियो कार में भिड़ंत हो गई।


एसडीएम लिखी कार को लेकर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि स्कॉर्पियो कार किसकी थी। कोतवाली थाने में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है की डायवर्सन रोड पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने तेज गति से सेंधवा की ओर जा रही एसडीएम के वाहन ने जवाहर मार्ग के मोड रही ईको कार सीधे टक्कर मारी। 5 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है। दोनो वाहनों को पुलिस ने मौके से ताबड़तोड़ हटवा दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.