करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ और उसके दोस्त की तलाश:शरद की अविरल कंस्ट्रक्शन की जांच में होंगे खुलासे

Updated on 17-01-2025 12:25 PM

भोपाल के मेंडोरी में 19, 20 दिसम्बर 2024 की रात इनोवा कार से आयकर विभाग ने 52 किलो गोल्ड और कैश बरामद किया था। इस मामले में आयकर विभाग आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी शरद जायसवाल की तलाश है। उसे आयकर ने समन भेजा था लेकिन वो बयान देने के लिए नहीं आया।

ऐसे में उसकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शरद आयकर के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी जांच के दायरे में है। सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद की कम्पनी अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से विभाग को बड़े खुलासे की उम्मीद है।

हालांकि सौरभ के सामने आने के बाद ही यह क्लियर होगा कि वह सोना कहां से लाता था। टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह गोल्ड किस देश या शहर से बुलाया था। आयकर विभाग ने बरामद बिस्किट की डिजाइन के आधार पर कई ज्वेलर्स से पूछताछ की है। लेकिन टीम को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

विभाग अब सौरभ शर्मा के मूवमेंट का इंतजार कर रहा है ताकि वह कहीं आए-जाए तो उसकी जानकारी मिले और उसका बयान लिया जाए।

छापे के दो दिन पहले से बंद है सौरभ का मोबाइल आयकर विभाग की जांच के दायरे में आने के पहले सौरभ लोकायुक्त छापे की जद में आया था। जांच में यह बात सामने आई कि उसका मोबाइल 16 दिसम्बर से बंद है। वह लोगों से संपर्क करने के लिए अपने मोबाइल नम्बर का इस्तेमाल नहीं कर रहा है।

एनएलआईयू की ओर भी गई थी इनोवा कार जांच में आयकर विभाग को विनय असवानी के फॉर्म हाउस से बरामद इनोवा कार की नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट (एनएलआईयू) की ओर आने-जाने के बारे में भी पता चला है। विभाग एनएलआईयू की दिशा में कार के मूवमेंट की जांच करने की भी तैयारी में है। सौरभ के मौसेरे जीजा की भूमिका भी जांच के घेरे में है। अब तक क्लियर हो चुका है कि विनय असवानी इनोवा कार को काफिले के रूप में ले गया था। आयकर ने लोकायुक्त से मांगी जानकारी आयकर विभाग ने लोकायुक्त पुलिस से सौरभ शर्मा के यहां मारे गए छापे के बारे में जानकारी मांगी है। लोकायुक्त के यहां से मिली जानकारी के आधार पर आयकर विभाग अन्य दस्तावेज जुटाएगा और सौरभ की इनकम के सोर्स पता करेगा। इसके पहले लोकायुक्त पुलिस संगठन भी आयकर विभाग को इसी तरह पत्र लिखकर जानकारी मांग चुका है। तीन एजेंसियों ने की थी छापे की कार्रवाई आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां 9 दिन में तीन एजेंसियां ईडी, लोकायुक्त और आयकर विभाग ने छापे की कार्रवाई की थी। इस दौरान अब तक उसके पास 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी मिली है। इनमें कार में मिला 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश भी शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.