एसईसीएल को मिला मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का "पर्यावरण पुरस्कार", दो केटेगरी में मिले पुरस्कार

Updated on 05-06-2025 11:50 AM

आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एसईसीएल को मिला मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल का "पर्यावरण पुरस्कार" मिला। पुरस्कार समारोह मध्य प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री मोहन यादव एवम पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार के साथ पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ नवनीत मोहन कोठारी एवम डॉ अच्युत आनंद मिश्रा मेंबर सेक्रेटरी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल की मौजूदगी में रहा। एसईसीएल की तरफ से पुरस्कार ग्रहण हेतु एसईसीएल सोहगपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री पी श्रीकृष्णा, महाप्रबंधक श्री अमरेश पांडे, डॉ नवीन कुमार शर्मा एवम क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी श्री पंकज गौतम मौजूद रहे। इसके साथ ही एसईसीएल भोपाल से विभागाध्यक्ष/अधिवासी कार्यपालक श्री मनोज मिश्रा एवम वरिष्ठ प्रबंधक श्री वैभव पाठक मौजूद रहे। 
आज 05 जून को विश्व  पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेहतर पर्यावरण प्रबंधन के लिए एस ई सी एल, सोहागपुर क्षेत्र की दो इकाई को मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार 2023-24 श्री मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश के कर कमलों से बुढ़ार रेलवे साइडिंग और बुढ़ार सेंट्रल हॉस्पिटल को प्रदान किया गया । बुढ़ार रेलवे साइडिंग 32 लाख टन कोयले का प्रेषण देश की विभिन्न ताप विद्युत घरों तथा उद्योगों को किया जा रहा है, जोकि देश की ऊर्जा सुरक्षा में अहम भूमिका निभाता है । बुढ़ार रेलवे साइडिंग में पर्यवारण के प्रबंधन के लिए उन्नत किस्म के वायु प्रदूषण नियंत्रण यंत्र लगाये गए है, तथा सघन विरक्षारोपण  10000 पेड़ लगा कर किया गया है ।
यह साइडिंग 1935 से  देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रही है । बुढ़ार सेंट्रल हॉस्पिटल साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सोहागपुर क्षेत्र के तहत 125 बेडेड हॉस्पिटल है । यहाँ आस पास के 03 जिलो में मौजूद कोयला खदानों के कर्मचारियों का इलाज तथा आस पास के निवासियों का इलाज सुनिश्चित कर रहा है, हॉस्पिटल में मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम मौजूद है । हॉस्पिटल अमृत फार्मेसी के तहत उचित दरों पर दवा भी उपलब्ध करा रहा है । हॉस्पिटल में दूषित जल के उपचार के लिए 50 KLD का उच्यस्तरिये STP का भी प्रावधान किया गया है ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.