संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर सेकंड एंट्री विकसित होगी, जीएम ने कहा एस्केलेटर भी लगाएंगे

Updated on 20-05-2024 12:20 PM
संत हिरदाराम नगर। पश्चिम मध्य रेल मंडल में शामिल संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही सेकंड एंट्री विकसित की जाएगी। रामगंज मंडी से आ रही तीसरी रेल लाइन पर ट्रेफिक शुरू होने के साथ ही सीटीओ छोर पर प्रवेश गेट बनेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए फुटओवर ब्रिज के साथ ही एस्केलेटर (स्वचलित सीढ़ियों) का निर्माण भी किया जाएगा।

रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने रविवार को स्टेशन के पुर्नविकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा किसंत हिरदाराम नगर स्टेशन को राजधानी के तीसरे भव्य स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। ट्रेनों का स्टापेज बढ़ा है। कुछ ट्रेनों का स्टापेज प्रस्तावित है। इसे देखते हुए इस स्टेशन को पैसेंजर फ्रेंडली बनाया जाएगा। जीएम ने कहा किस्टेशन को अगले 50 साल की जरूरतों के हिसाब से विकसित करने का प्रस्ताव है। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित करने का काम पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आनलाइन प्रारंभ कराया था। सीटीओ छोर पर प्रवेश गेट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। जीएम अब साफ कर दिया है किसेकंड एंट्री विकसित होगी।

स्टेशन रोड चौड़ा करने के लिए ननि से मदद लेंगे

जीएम ने स्टेशन के पहुंच मार्ग चौड़े करने पर जोर दिया। यहां मौजूद डीआरएम देवाषीष त्रिपाठी ने कहा किमार्ग चौड़े करने के लिए नगर निगम एवं जिला प्रशसन की मदद ली जाएगी। राज्य शासन फाटक की जगह ओवरब्रिज का निर्माण भी कर रहा है। ब्रिज का एक हिस्सा स्टेशन तक उतारने का प्रस्ताव है। ब्रिज के पास ही रेल प्रशासन मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण करा रहा है। जीएम एवं डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे कार्य का ले आउट प्लान देखा एवं अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैरागढ़ के संगठनों ने ज्ञापन देकर स्टेशन पर सफाई व्यवस्था में सुधार करने एवं रेलवे की ओर से संचालित पेयज व्यवस्था में सुधार की मांग की। रेल उपयोग कर्ता सलाहकार परिषद के राष्ट्रीय सदस्य नितेश लाल ने भी सफाई व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.