बुधवार को थमेगा दूसरे चरण का प्रचार, 23 अप्रैल को मप्र में तीन सभाएं करेंगे जेपी नड्डा

Updated on 23-04-2024 12:54 PM
भोपाल : दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में शामिल मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद सीट के लिए प्रचार बुधवार को शाम छह बजे थम जाएगा। इसके पहले मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा टीकमगढ़, रीवा व सतना जिले में तीन जनसभाएं करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव व विवेक तन्खा रायसेन जिले के उदयपुरा व नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम छह बजे के बाद रैली, सभा और रोड शो नहीं होंगे। बाहरी मतदाताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा। धर्मशाला, होटल और लाज की जांच की जाएगी।

चौथे चरण के चुनाव के लिए 12 अभ्यर्थियों ने 22 नामांकन पत्र किए जमा

प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव में शामिल सीटों के लिए सोमवार को 12 अभ्यर्थियों ने 22 नामांकन पत्र जमा किए। 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इनकी जांच 26 अप्रैल को होगी और 29 अप्रैल तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सोमवार को देवास में तीन, उज्जैन में एक, मंदसौर में दो, रतलाम में दो, इंदौर में तीन, खरगोन में एक और खंडवा में एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र जमा किया। चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.