प्रेक्षक की उपस्थिति में हुआ ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन

Updated on 20-10-2021 06:53 PM

सतना |    रैगांव विधानसभा उप चुनाव में मतदान केंद्रों में उपयोग की जाने वाली ईवीएम मशीन और वीवीपैट का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को एनआईसी कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जे. रंजीत कुमार की उपस्थिति में किया गया।


    मतदान केंद्रों में प्रयुक्त होने वाली तथा रिजर्व ईवीएम मशीन और वीवीपैट मशीनों के द्वितीय रेंडमाइजेशन में कुल 313 मतदान केंद्र के लिए 40 प्रतिशत रिजर्व सहित 878 बैलेट यूनिट और 439 कंट्रोल यूनिट मशीनें शामिल की गई हैं। जबकि 50 प्रतिशत रिजर्व सहित 470 वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। रैगांव विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 16 होने के फलस्वरूप प्रत्येक मतदान केंद्र में दो-दो बैलेट यूनिट रखी जाएंगी।


    इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, रिटर्निग आफिसर नीरज खरे, कार्यपालन यंत्री और नोडल अधिकारी अश्वनी जायसवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परमजीत कौर एवं इंजीनियर मनोहर कुमार सहित निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के एजेंट उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.