सचिव कौशल विकास श्री राजेन्द्रन ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर का किया निरीक्षण

Updated on 06-08-2024 12:04 PM

सचिव कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज राजेन्द्रन ने शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर का निरीक्षण किया। सचिव श्री राजेन्द्रन ने संचालित विभिन्न व्यवसाय प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट मॉडल/उत्पाद की प्रदर्शनी देखी, प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। मॉडल की सराहना करते हुए सचिव श्री राजेन्द्रन ने सुझाव दिया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गये उत्पादों को बाजार में विक्रय करने के प्रयास किया जाये। आईटीआई में प्रशिक्षण के अंतर्गत तैयार उत्पाद/मॉडल को बाजार में विक्रय करने एवं व्यापक रूप से प्रसार-प्रसार के लिये ऑनलाईन माध्यम का भी प्रयोग किया जाये। इसके लिये वेबसाईट तैयार की जाये।

सचिव श्री राजेन्द्रन ने कहा कि तैयार उत्पाद की ब्राण्डिंग के लिये आकर्षक नाम रखा जाये, यदि किसी मॉडल आदि को स्क्रेप आदि से तैयार किया गया है तो उससे पर्यावरण को होने वाले लाभों को भी व्यक्त किया जाये, जिससे आम नागरिक ऐसे मॉडल को बनवाने के लिये आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि आईटीआई में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश लेने के लिये प्रेरित करने और उनकी सहायता करने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। जिससे प्रशिक्षणार्थी उच्च एजुकेशन का लाभ ले सकें।

सचिव श्री राजेन्द्रन ने शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर के विभिन्न व्यवसायों, वेल्डर आर एण्ड एसी टर्नर, मशीनिस्ट फिटर, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रेक्टर, मोटर मैकेनिक एवं प्रोडक्शन सेंटर का निरीक्षण किया एवं उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षण अधिकारियों से प्रशिक्षण के संबंध में चर्चा की।

सचिव श्री राजेन्द्रन ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान तहत संस्था परिसर में पौधरोपण किया। संस्था में संचालित एनसीसी कैडेट से परिचय प्राप्त किया और एनसीसी के कामों के संबंध में भी चर्चा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.