गौहर महल में देखें काटन कलेक्शन मेला, सप्रे संग्रहालय में दुर्लभ सिक्कों, डाक टिकटों की प्रदर्शनी

Updated on 18-05-2023 06:47 PM

भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। गुरुवार 18 मई को भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। लिहाजा, आपको हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय आप मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

प्रदर्शनी - ज्ञान तीर्थ माधवराव सप्रे संग्रहालय में आज से विशेष प्रदर्शनी लगने जा रही है। इस प्रदर्शनी में सप्रे संग्रहालय में सहेजी गई दुर्लभ सामग्री जैसे ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी समाचारपत्रों, पोथियों, सिक्कों, डाक टिकटों, लेखनियों तथा प्राचीन ग्रंथों को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का अवलोकन आगामी 25 मई तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जा सकता है।
माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत छत्तीसगढ़ी लोक वाद्य 'चिकारा' का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

नाट्य प्रशिक्षण - चिल्ड्रंस थिएटर अकादमी एवं अर्घ्य कला समिति के संयुक्त तत्वावधान में बाल प्रतिभागी एवं युवा कलाकारों को नाटक से सम्बन्धित सम्पूर्ण विधियों का प्रशिक्षण पांच जून तक प्रतिदिन दिया जा रहा है। अर्घ्य प्रेक्षागृह गांधी भवन परिसर में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, जिसमें बाल प्रशिक्षुओं का समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक तथा युवा प्रशिक्षुओं का समय शाम 5.30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा।
चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार गंगुबाई के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। आप इसका अवलोकन दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं।

काटन कलेक्शन मेला - मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की ओर से गौहर महल में काटन कलेक्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। 21 मई तक चलने वाले मेले में चंदेरी, वारासिवनी, महेश्वर आदि की सड़ियां, सूट और ज्वेलरी खास है। समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक रहेगा।
प्रज्ञा योग - शहर के मालवीय नगर न्यू मार्केट में पांच से 18 वर्ष के बच्चों के लिए दि आर्ट आफ लिविंग संस्था की ओर से दो दिवसीय प्रज्ञा योग का आयोजन गुरुवार से शुरू हो रहा है। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक शिविर चलेगा। प्रज्ञा योग सरल व्यायाम और ध्यान द्वारा अंतः प्रज्ञा क्षमताओं को विकसित करने का एक अद्वितीय तरीका है।
व्याख्यान - विश्व संग्रहालय दिवस पर दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में 'संग्रहालय, समाज और मीडिया' विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्षता वसंत निर्गुणे करेंगे। मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डा मनोज कुमार कुर्मी होंगे। इस मौके पर दुर्लभ पुस्तक प्रदर्शनी भी लगेगी। समय शाम पांच बजे से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.