इंदौर में लफंगे की हिमाकत देखिए दिनदहाड़े नारकोटिक्स डीआईजी की कार पर रॉड से किया हमला, ऐसा हुआ हाल

Updated on 28-10-2024 11:50 AM
इंदौर: एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने मामूली सी टक्कर के बाद डीआईजी नारकोटिक्स महेशचंद जैन की कार पर हमला कर दिया। मामला शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रेडिसन चौराहे का बताया जा रहा है। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीआईजी जैन अपने ड्राइवर आरक्षक सूरज यादव के साथ अपनी सरकारी कार से जा रहे थे। उसी दौरान तभी रेड सिग्नल पर उनके पीछे खड़ी कार के चालक यश अरोड़ा ने तेजी से कार निकालने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों गाड़ियां टकरा गईं।

लोहे की रॉड से डीआईजी की गाड़ी पर हमला


हालांकि टक्कर से यश की कार को ज्यादा नुकसान हुआ था, लेकिन उसने डीआईजी की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। सी-21 बिजनेस पार्क के पास यश ने डीआईजी की गाड़ी रोक ली और लोहे की रॉड से उनकी गाड़ी की हेडलाइट तोड़ दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

डीआईजी ने पुलिस को घुमाया फोन


घटना के बाद डीआईजी जैन ने पुलिस को सूचना दी। मामला दो थानों की सीमा पर होने के कारण शुरुआत में कुछ परेशानी हुई। बाद में खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपी का नाम यश अरोड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


पुलिस ने आरोपी यश अरोड़ा को एलआईजी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.