चयनित शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन, पदवृद्धि की मांग को लेकर बजाईं थालियां

Updated on 09-11-2024 12:07 PM
भोपाल। उच्च माध्यमिक शिक्षक (2023) वर्ग-एक में पद बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उच्च माध्यमिक शिक्षक के प्रतिक्षा सूची में शामिल पात्र अभ्यर्थियों ने थालियां बजाकर सात नंबर बस स्टॉप भाजपा प्रदेश कार्यालय सामने प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक रैली भी निकाली। पुलिस ने भाजपा कार्यालय की तरफ जाने से रोका तो महिला अभ्यर्थियों ने सड़क पर ही छह घंटे तक थाली व कटोरे बजाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी पदवृद्धि की मांग 15 दिन में पूरी नहीं की गई तो पात्र महिला अभ्यर्थी मुंडन कराएंगी। इस सबंध में अभ्यर्थियों ने पदाधिकारियों को मांग का ज्ञापन भी दिया।

मेरिट में आने के बाद भी बेरोजगार

प्रदर्शन में शामिल मुरैना से आई अनुपमा शर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि वर्ग-एक 2023 की परीक्षा में 20 हजार पदों की वृद्धि की जाए, क्योंकि उस परीक्षा में कई विषयों में शून्य पद दिए गए थे। इसके कारण अपने विषय में टॉप-10 में आने वाला अभ्यर्थी भी प्रतीक्षा सूची में है। वहीं, उन्हीं विषयों में आप अतिथि शिक्षकों को रख रहे हैं।हमारी मांग है कि पद वृद्धि की जाए। हम सभी चयनित अभ्यर्थी, जिन्होंने 100 में से 85 और 90 अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें नियुक्ति दी जाए।

आंदोलन और तेज करेंगे

निवाड़ी से आए मनोज दंडोतिया ने कहा कि सरकार हम लोगों को दोनों तरह से छल रही है। अतिथि शिक्षकों से कहा जाता है कि उन्होंने चयन परीक्षा नहीं दी है। हम लोगों में कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो अतिथि शिक्षक हैं और पात्रता परीक्षा पास करके भी बैठे हैं। उन्हें दोनों तरह से छला जा रहा है। उनसे पूरा काम लिया जा रहा है, लेकिन हमें मान-सम्मान तक नहीं दिया जा रहा। हम अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.