स्व. श्री मेहरबान सिंह रावत अद्भुत एवं जुझारू नेता थे

Updated on 30-06-2023 05:42 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम मांगरोल जिला मुरैना में स्व. श्री मेहरबान सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने 66 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. रावत अद्भुत एवं जुझारू नेता थे। वे विधायक के पहले पंच, सरपंच और मीणा समाज के अध्यक्ष भी रहे। वे जीते और चलते-फिरते थे तो सबलगढ़ के विकास के लिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के जो कार्य उनके रहते हुए नहीं हुए थे, वे कार्य शिवराज सिंह चौहान करेगा। उन्होंने ग्राम मांगरौल के हायर सेकेण्डरी स्कूल का नाम मेहरवान सिंह रावत के नाम पर करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सबलगढ़ में मुख्यमंत्री राइज स्कूल का भूमि-पूजन किया है। स्कूल गरीब, किसानों के बेटा-बेटियों के लिये वरदान साबित होगा। स्कूल में बड़े से बड़े प्रायवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जायेगी। स्कूल की शिक्षा से किसान और गरीबों के बेटा-बेटियां वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर एवं उच्च पदों पर पहुँच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियां ही दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती है। उनके कल्याण के लिये लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना शुरू की है। हम बहनों के खातों में 1000 रूपये डालकर उन्हें सशक्त कर रहे हैं। बहनों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। प्रदेश में 1 लाख पदों पर भर्ती की जा रही है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. श्री रावत निष्ठावान कार्यकर्ता थे। हम सभी को उनके समर्पण, निष्ठा से सीख लेना चाहिये। आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 40 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल, 65 करोड़ रूपये की लागत से सेमई से विजयपुर सड़क का भूमि-पूजन और आज ही विजयपुर में चेंटीखेड़ा डैम का भूमि-पूजन किया है। डैम से रामपुर की सिंचाई एवं पेयजल की समस्या खत्म होगी।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज हम स्व. श्री रावत को याद कर रहे है। उन्होंने अपने जीवन काल में एक अमिट छाप जनता जनार्दन के बीच छोड़ी थी। सिंधिया परिवार के साथ सबलगढ़ का खून का रिश्ता रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री द्वय श्री तोमर एवं श्री सिंधिया ने 31 जुलाई से 8 अगस्त तक मंडी प्रांगण सबलगढ़ में होने वाले श्री रूद्र महायज्ञ का भूमि-पूजन किया। अतिथियों ने स्व. श्री रावत की धर्मपत्नि श्रीमती रेखा रावत का शॉल, श्रीफल से सम्मान किया। पुत्रवधु श्रीमती सरला रावत ने अतिथियों को स्व. रावत का चित्र भेंट किया।

विधायक सर्वश्री सूवेदार सिंह रजौधा और कमलेश जाटव, एमपी एग्रो के अध्यक्ष श्री ऐदल सिंह कंषाना, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिर्राज डंडोतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.