स्वावलंबी महिला सशक्त राष्ट्र

Updated on 29-05-2025 06:42 PM
देश व प्रदेश की बेटियाँ एवं महिलायें हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व क़ायम कर रही है। वीरभूमि के नाम से प्रसिद्ध मुरैना में सेना के क्षेत्र में अब तक बेटों का ही नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब यहां की बेटियां भी सैन्य क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं। हाल ही में अम्बाह के चांद का पुरा गांव की बेटी हिमानी ने सेना के पूना मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग में स्नातक पाठ्यक्रम सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर सेना में कमीशन्ड नर्सिंग आफीसर लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। लेफ्टिनेंट बनकर हिमानी ने न केवल अपने परिवार को बल्कि प्रदेश एवं चम्बल अंचल को भी गौरवान्वित किया है।

हिमानी चांद का पुरा गांव के रिटायर्ड सूबेदार माधौ सिंह तोमर एवं श्रीमती सुमन तोमर की पुत्री, नायक विकास तोमर की बहन है। हिमानी को यह उपलब्धि पूना के कैप्टन देवाशीष कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में आयोजित कमीशनिंग सेरेमनी परेड मैदान में हासिल हुई है। हिमानी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा शांति निकेतन अंबाह से एवं 12 वी जवाहर नवोदय विद्यालय जौरा से प्राप्त की उसके कोटा एवं ग्वालियर से आगे की परीक्षायों की तैयारी की। महिलाओं के हर क्षेत्र में सशक्त बनने से एक मजबूत राष्ट्र एवं समाज का निर्माण हो रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश एवं मुरैना की महिलाएँ अपना योगदान बखूबी दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.