जहर खाकर बेटे को भेजी लाइव लोकेशन, मैसेज किया बचूंगा नहीं, माफ करना

Updated on 05-09-2023 01:16 PM
भोपाल। कोलार थाना इलाके में एक व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना रविवार शाम की है। मरने से पहले उसने अहमदाबाद में रह रहे अपने बेटे को अपनी लाइव लोकेशन भेजी और वाट्सएप पर मैसेज भेजा। उसमें लिखा कि जहर खा लिया है। बचूंगा नहीं। माफ करना। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक को आनलाइन सट्टा खेलने की आदत थी। साथ ही वह नशा भी करता था।

पार्क में पहुंचकर खाया जहर

कोलार थाने के एसआइ प्रमोद गौतम के मुताबिक प्रियंका नगर निवासी 52 वर्षीय राजीव वाष्णेय एक निजी फर्म में काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और पुत्री है। उनका बेटा विनायक अहमदाबाद में नौकरी करता है। रविवार शाम करीब छह बजे राजीव 80 फीट रोड स्थित हिमालय अस्पताल के पास पहुंचे थे। वहां मंदिर के पास बने पार्क में पहुंचकर उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद अपने मोबाइल से अपनी लाइव लोकेशन भेजते हुए बेटे को वाट्सएप के माध्यम से जहर खाने की सूचना भेजी।

बेटा अहमदाबाद में, पत्नी-बेटी बुटिक पर

बेटे ने तुरंत अपनी मां और बहन को घटना के बारे में बताया। उस समय मां-बेटी अरेरा कालोनी में एक कार्यक्रम में लगाए गए अपने फूड-बुटिक के स्टाल पर थीं। बदहवास हालत में दोनों मौके पर पहुंचीं और राजीव को लेकर जेके अस्पताल पहुंची। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में स्वजन ने पुलिस को बताया कि राजीव को नशा करने के अलावा आनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। इस वजह से वह नौकरी से मिली राशि उसी में खर्च कर देते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.