महिला दोस्त की आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेजीं, वायरल करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख

Updated on 09-11-2024 12:19 PM

भोपाल शहर के ऐशबाग इलाके में एक इवेंट मैनेजर ने अपनी महिला दोस्त के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इन फोटोज को उसने महिला के पति को भेज दिया और फिर उन्हें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। महिला के पति की शिकायत पर ऐशबाग थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के अनुसार 30 वर्षीय योगेश शाक्या चांदबड़ में रहता है। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। महिला से उसकी पुरानी दोस्ती है और वह शादी से पहले योगेश के घर के आसपास ही रहती थी। शादी के बाद वह गुरुनानकपुरा इलाके में रहती है। यहीं उसका पति किराने की दुकान चलाता है।
योगेश महिला के घर अक्सर आता-जाता था। दो महीने पहले उसने महिला की आपत्तिजनक फोटो खींच ली थीं। इन्हीं फोटोजे को उसने महिला के पति को भेज दिया और पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसने इंटरनेट मीडिया पर इन तस्वीरों को बहुप्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था

व्यापारी ने जब इन फोटो को लेकर पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि योगेश ने दो महीने पहले उसकी फोटो खींची थी। उसी फोटो को दिखाकर योगेश उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था। किराना व्यापारी ने योगेश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर किराना व्यापारी ने पुलिस से शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित योगेश को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.