सिवनी, सीधी और मंदसौर ने जीती राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज

Updated on 30-09-2023 12:51 PM
भोपाल। रायसेन जिले में स्थित पुरातात्विक स्थल भीमबेटका की खोज किसने की थी?, भोपाल के समीप स्थित इस्लामनगर का नाम बदल कर क्या कर दिया गया है? मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल, कला-संस्कृति, आध्यात्म इत्यादि से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्नों के जवाब देकर विद्यार्थियों ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि प्रदेश की गौरवशाली विरासत से रूबरू भी कराया। यह नजारा शुक्रवार को कुशाभाउ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में देखने को मिला, जहां मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023 का रंगारंग आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 52 जिलों की टीमों (प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी) ने हिस्सा लिया। सुबह प्रश्नोत्तरी के बाद छह टीम- धार (हनुवंतिया), सतना (एकात्म धाम), मंदसौर (सैर सपाटा), सिवनी (मितावली पडावली), सीधी (सैलानी आइलैंड) एवं डिंडौरी (महाकाल लोक) ने फाइनल राउंड (मल्टीमीडिया राउंड) में जगह बनाई। 11 राउंड के बाद विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं में पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे स्थान पर सीधी एवं तीसरे स्थान पर मंदसौर रहीं और उपविजेताओं में चौथे स्थान पर सतना, पांचवे स्थान पर गुना एवं छठवें स्थान पर धार की टीम रही।इस मौके पर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मनीषा सेतिया और अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड विवेक श्रोत्रिय ने तीन विजेता एवं तीन उपविजेता टीमों को पुरस्कार स्वरूप निश्शुल्क टूर पैकेज के कूपन, मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान दिए गए। इस दौरान टूरिज्म बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर डा. धीरेंद्र मिश्रा, पर्यटन काउंसिल भोपाल के नोडल रितेश शर्मा, क्विज मोडरेटर रविकांत ठाकुर, डीएसटीसीसी से रागिनी सैनी सहित टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।

स्पर्धा में 156 स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा-\B राज्य स्तरीय स्पर्धा में 52 जिलों से 156 स्कूली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें मप्र पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीव, इतिहास, पुरातत्व इत्यादि से जुड़े सौ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। पाइंट्स के आधार पर गुना, मंदसौर, सतना, सीधी, धार, सिवनी जिले की टीम ने जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।भोपाल की टीम इस राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई। प्रश्नोत्तरी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमिता खरे और उनकी 15 शिष्याओं ने कथक की सुंदर प्रस्तुति दी।

7300 विद्यार्थियों ने करवाया था पंजीयन-\B स्कूली विद्यार्थियों को प्रदेश के पर्यटन से परिचित कराने एवं पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में इस वर्ष भी प्रदेश के संपूर्ण जिलों से विद्यार्थी हिस्सा लेने भोपाल पहुंचे हैं। पूर्व वर्षों की भांति वर्ष-2023 में भी जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को मप्र के समस्त 52 जिलों में किया गया था। इसमें निर्धारित तिथि तक प्रदेश के लगभग 7300 स्कूलों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आनलाइन पंजीयन कराया गया था। इस प्रकार प्रतियोगिता में लगभग 21,900 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रत्यक्ष सहभागिता की गई। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले की प्रथम विजेता तीन टीमों में से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम विजेता टीमों के मध्य राज्य स्तरीय क्विज हुई।

एयरशो देखने का मिलेगा मौका

30 सितंबर को विद्यार्थी स्थानीय भ्रमण के साथ-साथ वायु सेना द्वारा आयोजित ''''एयरशो'''' को भी देखेंगे। तत्पश्चाात प्रतिभागी अपने जिलों के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतियोगिता हेतु उपस्थित विद्यार्थी एवं समन्वयक शिक्षक ''''एयरशो'''' एवं मध्य प्रदेश की भोपाल स्थित विरासत के इतिहास से भी रूबरू होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.