IAS अफसरों की सर्विस मीट 20 दिसंबर से:प्रशासन अकादमी, मिंटो हॉल और अरेरा क्लब में होंगे मुख्य कार्यक्रम, CM भी शामिल होंगे

Updated on 12-12-2024 01:54 PM

राज्य सरकार के जनकल्याण अभियान के बीच प्रदेश के सभी कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, संभागायुक्त और राजधानी में पदस्थ आईएएस अफसर 20 से 22 दिसंबर तक भोपाल में जुटेंगे।

तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग फन गेम्स का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशासन अकादमी से होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। यह मुख्यमंत्री यादव के कार्यकाल में होने वाली पहली आईएएस सर्विस मीट होगी।

सर्विस मीट की तैयारियां शुरू

मध्य प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा हर साल आयोजित होने वाली सर्विस मीट की तारीख तय कर ली गई है, हालांकि कार्यक्रमों की रूपरेखा फाइनल होना बाकी है।

साल 2024 की यह सर्विस मीट 2 फरवरी से शुरू होने वाली थी, लेकिन आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इसे टाल दिया था। इस बार 20 से 22 दिसंबर के बीच आयोजन की तारीखें तय की गई हैं। पिछले साल नई सरकार बनने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के कारण सर्विस मीट नहीं हो सकी थी।

इस बार सर्विस मीट के मुख्य कार्यक्रम प्रशासन अकादमी, मिंटो हॉल और अरेरा क्लब में आयोजित होंगे। नव नियुक्त और नव पदस्थ आईएएस अफसर, उनके परिजन और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी इस आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे अपनी कला और अन्य कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत अन्य फन गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा।

विधानसभा सत्र के बाद होगा आयोजन

विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सर्विस मीट का कार्यक्रम 20 दिसंबर से तय किया है, ताकि सरकार के कामकाज में किसी तरह की बाधा न हो।

बताया जाता है कि एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान, सचिव विवेक पोरवाल और अन्य अफसर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने में जुटे हैं। 15 दिसंबर तक फन गेम्स और टीमों का गठन फाइनल हो जाएगा।

जूनियर और सीनियर अफसरों की होती है जुगलबंदी

आईएएस सर्विस मीट अफसरों को बेहद पसंद है, क्योंकि इस दौरान वे फाइलों के बोझ से दूर अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं। जूनियर और सीनियर अधिकारियों के बीच खुला संवाद होता है, जिससे जूनियर अफसरों को सीनियर्स को समझने और सीखने का अवसर मिलता है। कई फन गेम्स में जूनियर और सीनियर अधिकारी साथ में हिस्सा लेकर आपसी तालमेल बढ़ाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.