बीमार व्यक्ति की सेवा सर्वोपरि है - श्री चौहान

Updated on 06-12-2021 05:40 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। पीड़ित व्यक्ति की सेवा भगवान की सेवा के समान है। बीमार व्यक्ति की सेवा सर्वोपरि है। स्व. श्री कैलाश प्रसून सारंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में जिस प्रकार गरीब, वंचितों सहित सभी के लिए जाँच और इलाज की व्यवस्था की गई है, वह वंदनीय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्व. कैलाश प्रसून सारंग फाउंडेशन द्वारा अशोका गार्डन भोपाल में आयोजित चिकित्सा शिविर को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शिविर से अपने शहर में ही अत्याधुनिक मशीनों से जाँच और देश के विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज की सुविधा मिली है। यह शिविर पीड़ित व्यक्तियों को महंगे इलाज के तनाव से मुक्ति प्रदान करने में कारगर सिद्ध होगा। शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्था और जनता की सुविधा का ध्यान रखा गया है। यह शिविर माइक्रो प्लानिंग का अनूठा उदाहरण है। विशेषज्ञों तथा पैरामेडिकल स्टाफ का स्नेहपूर्ण व्यवहार प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिविर में अपनी सेवाएँ देने आए मणिपाल अस्पताल नई दिल्ली के हार्ट सर्जन डॉ. युगल मिश्र, टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई के डॉ. अमित जोशी, बॉम्बे अस्पताल मुंबई के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप निकाम, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुयश कुलकर्णी, जे.जे. अस्पताल मुंबई के डॉ. अशोक आनंद, बॉम्बे हॉस्पिटल के किडनी विशेषज्ञ डॉ. श्रीरंग बिचु, इंदौर के डॉ. मोहित भंडारी तथा इंदौर के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राकेश तारण आदि का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिविर में पंजीयन एवं प्रवेश केंद्र, पैथोलॉजी सैंपल कलेक्शन केंद्र, ओपीडी, नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा लगाए गए स्टॉल, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल तथा श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इंदौर के स्टालों और सिकल सेल एनीमिया जाँच एवं परामर्श केंद्र तथा नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र का अवलोकन किया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना संकट के समय क्राइसिस मैनेजमेंट के लिए जन-भागीदारी का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें सरकार ने कोरोना के विरूद्ध लड़ाई समाज के साथ मिलकर लड़ी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के इस प्रकल्प को लेकर ही स्व. कैलाश प्रसून सारंग फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। केवल सरकार ही हर कार्य नहीं कर सकती, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी जरूरी है। इसविचार से आयोजित शिविर में चिकित्सकों, स्वास्थ्य संस्थाओं का हरसंभव सहयोग प्राप्त हुआ है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को मंत्री श्री सारंग ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.