पीड़ित मानवता की सेवा मानव का सबसे बड़ा धर्म : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 09-05-2023 05:19 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है। राज्यपाल 8 मई विश्व रेडक्रॉस दिवस पर समन्वय भवन में एक दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के साथ ही विश्व थैलेसीमिया दिवस भी है। रेडक्रॉस की स्थापना युद्ध के दौरान घायल सैनिकों को त्वरित सेवा एवं सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से श्री हेनरी ड्यूना ने की थी। रेडक्रॉस मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, एकता और सार्वभौमिकता के सिद्धांतों पर आधारित स्व-प्रेरित सेवा है। रेडक्रॉस अभियान के मूल में भारतीय संस्कारों और संस्कृति के सिद्धांत निहित हैं।प्रत्येक नागरिक का दायित्व नियमित रूप से रक्त-दान कर थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के मरीजों की सहायता करना है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान में रेडक्रॉस विश्व के कई देशों में सोसायटी एवं अस्पताल के माध्यम से समाज-सेवा का कार्य कर रहा है। बच्चों को शिक्षा एवं खेल की सुविधा देने के साथ ही उनमे समाज-सेवा की भावना विकसित करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना की गई है, जिसमें स्कूल के बच्चे रेडक्रॉस से जुड़ सकते हैं। एक दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी के क्षेत्रीय सम्मेलन में बच्चों को समाज सेवा के नवाचारों से जोड़ा जायेगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस शाखा में 18 हजार से अधिक स्कूल के 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएँ शामिल हैं। आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौती गरीबी और निरक्षरता है। स्कूल का प्रत्येक बच्चा जागरूक होकर बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पूरा विश्व एक परिवार है। भारतीय दर्शन में वसुधैव कुटुम्बकम के सूत्र को आधार मानते हुए पीड़ित मानवता की सेवा परम कर्त्तव्य है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन को याद दिलाते हुए कहा कि सेवा करने का मौका भी सौभाग्य से मिलता है। सेवा कभी खाली नहीं जाती। मानवता की सेवा और कल्याण के कार्यों को दिनचर्या में शामिल करें।

राज्यपाल श्री पटेल एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार द्वारा रेडक्रॉस की वेबसाइट www.redcrossmp.org एवं वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। विभिन्न जिलों से आये बच्चों में स्वयं की बचत से सेवा-भाव जाग्रत करने के लिए सेवा निधि बैंक के रूप में गुल्लक प्रदान की गई। राज्यपाल श्री पटेल एवं शिक्षा मंत्री श्री सिंह द्वारा समाज-सेवा के लिये नगद राशि दान की गई।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि शिक्षा, अक्षर ज्ञान तक ही सीमित नहीं है। शिक्षा बच्चे के समग्र विकास, समाज सुधार एवं समाज की समस्याओं को सुलझाने वाला आंदोलन है। रेडक्रॉस में सेवा का उद्देश्य निहित है, जो भारतीय दर्शन का मूल सिद्धांत है। भारतीय दर्शन में पड़ोसी की भी चिंता की जाती है। देश में नई शिक्षा नीति वर्ष 2020 में बनाई गई है, जिसका उद्देश्य भारत को नई चुनौतियों का सामना करने के लिये सक्षम बनाना एवं भारत को सम्पूर्ण विश्व की सहायता के लिये श्रेष्ठ और शक्तिशाली भारत के रूप में निर्मित करना है। प्रदेश में नवीन तकनीक को अपनाते हुए सभी स्कूलों में 240 घण्टे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई प्रारंभ की जा रही है, जिससे बच्चे वर्तमान चुनौतियों का सामना करने के लिये सक्षम बन सकेंगे।

एक दिवसीय जूनियर रेडक्रास क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रदेश के 7 जिलों से लगभग 800 छात्र-छात्राएँ शामिल हुए, जिनमें समाज सेवा का अद्भुत उत्साह था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं रेडक्रॉस के संस्थापक श्री हेनरी डयूना के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह में रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे एवं वाइस चेयरमेन श्री भरत झांवर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.