एमपी में इस दिन से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated on 18-11-2024 12:13 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। प्रदेश का मौसम स्थिर बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रविवार को स्थिरता देखने को मिली। हालांकि कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट आ सकती है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश जिले में तेज ठंड महसूस की जा सकती है।

कहां कितना रहा तापमान


प्रदेश के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान देखा जाए तो पचमढ़ी में 8.6 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 10.8, बालाघाट में 12, उमरिया में 12.6, सिवनी में 15, नौगांव में 12.5, जबलपुर में 14.5, उज्जैन में 14.4, इंदौर में 15.6, ग्वालियर में 15.1 और भोपाल में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 30.5, ग्वालियर में 32, इंदौर में 29.9, पचमढ़ी में 24.6, उज्जैन में 30.7 और जबलपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

3 दिन बाद बदल जाएगा मौसम


मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि सोमवार को सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम के बदलाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दिखाई देगा, लेकिन उसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं राजधानी भोपाल के तापमान की बात की जाए तो यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि सुबह का मौसम में धुंध छाई रह सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.