शादी बाय मैरियट- शाही अंदाज़ में सजी मैरियट, इंदौर बना वेडिंग्स का ग्लोबल मंच

Updated on 05-09-2025 01:40 PM

इंदौर शादी हर किसी के लिए यादगार अनुभव होता है और ऐसे में शादी का बेहतरीन आयोजन उसे और भी शानदार बना देता है। इसी कड़ी में शादी बाय मैरियट इवेंट का सफल आयोजन इंदौर में किया गया, जिसने डेस्टिनेशन वेडिंग्स की खूबसूरती को नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया। इस विशेष अवसर पर देशभर के पंद्रह से अधिक मैरियट होटलों ने अपनी वेडिंग सुविधाओं और डेस्टिनेशन ऑप्शन्स को प्रदर्शित किया। आयोजन ने एक ऐसा मंच प्रदान किया जहाँ प्रत्येक होटल ने अपनी अनूठी वेडिंग ऑफ़रिंग्स और मेहमानों के लिए अनुभव साझा किए। इस दौरान डायरेक्टर्स और डीओएसएम (डायरेक्टर्स ऑफ़ सेल्स एंड मार्केटिंग) के साथ-साथ वे मेहमान भी मौजूद रहे जिन्होंने पहले मैरियट प्रॉपर्टीज़ में अपनी शादियाँ आयोजित की थीं।

इवेंट के दौरान शानदार फूड टेस्टिंग, लाइव बैंड परफॉर्मेंसेस और विशेष प्रेज़ेंटेशन्स आयोजित किए गए। उद्देश्य यह दिखाना था कि मैरियट होटलों में शादी केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि कई रस्मों और उत्सवों का संगम बनकर सामने आती है।

इस आयोजन में शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर, जे डब्ल्यू गोवा, सेंट रेगिस गोवा, मैरियट उदयपुर, वेस्टिन सोहना, एल एम जयपुर, जे डब्ल्यू गोल्फशायर बेंगलुरु, वेस्टिन हिमालयाज़, सी वाय अरावली, सी वाय महाबलीपुरम सहित अन्य प्रॉपर्टीज़ ने भाग लिया।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर ने इस अवसर पर अपनी प्रॉपर्टी की खूबियों को प्रस्तुत किया, जहाँ 115 लग्ज़री रूम्स और सुइट्स, विशाल लॉन्स, शाही बैंक्वेट हॉल, स्पा, स्विमिंग पूल और मल्टी-कुज़ीन डाइनिंग ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। ये सुविधाएँ बड़े पैमाने की शादियों और रिसेप्शन्स के लिए इसे आदर्श बनाती हैं। ग्रीको-रोमन शैली की भव्य इमारत और आधुनिक सुविधाएँ हर रस्ममेहंदी, हल्दी, संगीत, शादी और रिसेप्शन, को शाही अंदाज़ में सजाने का अनुभव देती हैं। होटल की प्रोफेशनल टीम डेकोर, फ्लोरल अरेंजमेंट, मेन्यू, एंटरटेनमेंट और फोटोग्राफी जैसी हर बारीकी पर ध्यान देती है, ताकि परिवार और मेहमान सिर्फ़ जश्न का आनंद ले सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.