मध्य प्रदेश पर छाया मानसून, छिंदवाड़ा और सिवनी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Updated on 26-06-2023 05:52 PM

भोपाल। मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश के कुछ ही घंटों में पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया है। रविवार को पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है। इसके साथ ही राजधानी सहित कई शहरों में झमाझम वर्षा का दौर भी शुरू हो गया है। सोमवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। रविवार को जबलपुर, ग्वालियर, उमरिया, भिंड, गुना, खजुराहो, रायसेन, शिवपुरी, मंडला और सागर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। सोमवार को छिंदवाड़ा और सिवनी में अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट कह रही कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, भोपाल, चंबल व शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, ग्वालियर व सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। चुरहट में 10, माडा, बीना, भिंड में 7, मेहगांव, चौरई में 6, मनगवां, रानापुर में 5 सेमी तक पानी गिरा है

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट बता रहा है कि छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है। यहां 200 मिलीमीटर तक बारिश की आशंका है। वहीं यलो अलर्ट के मुताबिक बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया व सिवनी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना है।


मौसम विज्ञानियों की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश में आ चुका है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं उससे लगे ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। चक्रवात बिपरजाय कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तरी पंजाब से ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र तक बना है, जो उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी मप्र और छत्तीसगढ़ से होकर ओडिशा तक जा रहा है। अरब सागर एवं उससे लगे गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.