शाहवर-यासीन का शिकार पीड़िता का बड़ा खुलासा:ड्रग माफिया केस; बंधक बनाकर रेप किया, ब्लैकमेल कर भतीजे को भी शामिल किया

Updated on 31-07-2025 01:27 PM

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी का मामला अब सिर्फ नशे के धंधे तक सीमित नहीं रह गया। इस हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी शाहवर उर्फ मछली और उसके भतीजे यासीन मछली पर अब नाबालिग से रेप, धमकी और ब्लैकमेलिंग के संगीन आरोप लगे हैं। महिला थाने में दोनों के खिलाफ रेप, POCSO एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इधर, बुधवार को जिला प्रशासन ने मछली परिवार की 100 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। आरोपियों के परिजनों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस प्रशासन द्वारा निरस्त किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया से शुरू हुई पहचान नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात शाहवर से सोशल मीडिया फिर एक लाउंज में हुई। शुरुआत में वह बेहद सहज और सरल तरीके से पेश आता था। लिहाजा मैं शाहवर पर भरोसा करने लगी। अपने पारिवारिक समस्याओं को भी उससे साझा करने लगी। तब उसने मेरी आर्थिक मदद की।

इसके बाद एक बार मुझे मिलने बुलाया और मर्जी के खिलाफ पंजाबी बाग स्थित एक घर ले गया। वहां मेरे साथ रेप किया। डराया और धमकाया कि किसी को भी इस घटना के संबंध में जानकारी दी तो बदनाम कर देगा। इसके बाद कई और बार मेरे साथ संबंध बनाए। यह सब वर्ष 2018 से 2020 तक चलता रहा।

2020 में यासीन को भी शामिल किया साल 2020 में शाहवर ने पीड़िता को फिर से बुलाया, इस बार वहां यासीन मछली भी मौजूद था। शाहवर ने जानबूझकर पीड़िता को यासीन से मिलवाया और जबरन उससे संबंध बनाने को मजबूर किया। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे बार-बार ब्लैकमेल करते रहे।

पीड़िता ने बताया कि जब पहली बार उसके साथ ज्यादती की गई तब उसकी उम्र महज 17 साल की थी।

महिला थाने की प्रभारी ने क्या बताया टीआई अंजना दुबे ने बताया कि पीड़िता विवाहित है और गृहिणी है। पुलिस को दिए बयानों में उसने बताया कि जब उसके साथ रेप किया गया तब वह नाबालिग थी। पहले शाहवर ने उसके साथ रेप किया, चार से पांच बार शाहवर द्वारा पीड़िता के साथ ऐसा किया गया। बाद में यासीन के साथ भी शाहवर ने ही संबंध बनाने के लिए पीड़िता को मजबूर किया।

100 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया ड्रग्स तस्करी के आरोप में यासीन और उसके चाचा शाहवर मछली के पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद अब इनके परिवार के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने बुधवार को भोपाल के अनंतपुरा कोकता इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

यहां करीब 50 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने फार्म हाउस, वेयर हाउस, फैक्ट्री और मकान को तोड़ा गया। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए 10 से 15 जेसीबी मौके पर पहुंची। इनकी मदद से अवैध निर्माण हटाया गया।

जेल पहुंचे चाचा ने खुद को बताया निर्दोष वहीं सूत्रों की माने तो शाहवर को जेल के सामान्य बंदी वार्ड के ब खंड के हॉल में रखा गया है। जेल में उसकी आमद 27 जुलाई को हुई थी। तब उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने जेल अधिकारी के सामने स्वयं को निर्दोष बताया। साथ ही सारा करा धरा यासीन का बताया। शाहवर ने यह भी बताया कि उसे केवल पॉलिटिकल रंजिश के चलते फंसाया गया है।

ड्रग तस्करी से उसका कोई लेना और देना नहीं है। इधर, बुधवार की शाम रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट के आदेश पर यासीन को भी जेल में दाखिल कर दिया गया। उसे नई आमद वार्ड में रखा गया है। जेल में चाचा और भतीजे को अलग-अलग रखने की बात कही जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.