षष्ठी आज, कालीबाड़ियों में विराजेंगी मातारानी, 24 अक्टूबर तक रहेगी बंगाली दुर्गोत्सव की धूम

Updated on 20-10-2023 01:08 PM

भोपाल। शारदीय नवरात्र की धूम पूरे शहर में देखने को मिल रही है। उत्साह व उल्लास झांकी पंडालों में देखने को मिल रहा है। भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए गए हैं। इनमें माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। झांकी पंडालों की संख्या दोगुनी हो गई है। हर क्षेत्र में मां के जयकारे गूंज रहे हैं। शुक्रवार को षष्ठी से बंगाली दुर्गा पूजा की शुरुआत के साथ ही नवरात्र का उत्साह और बढ़ जाएगा। पांच दिवसीय बंगाली दुर्गा उत्सव की आज से शुरुआत हो गई है। इस दौरान शहर की कालीबाड़ियों में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की स्थापना की जा रही है और आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। इस दौरान कालीबाड़ियों में धार्मिक और बंगाली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीटी नगर व भेल कालीबाड़ी में टेंट और मंच सज चुका है।


मां दुर्गा का परिवार के संग होगा आगमन

शारदीय नवरात्र की षष्ठी से बंगाली दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है। यह पंरपरा वर्षों पुरानी है। इस दौरान मातारानी का आगमन परिवार के साथ होता है। इसी के तहत शहर की कालीबाड़ियों में शुक्रवार को मां दुर्गा के साथ भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश, माता सरस्वती का आगमन होगा।

 

आठ कालीबाड़ियों में विराजेंगी मातारानी

 दुर्गा मां के स्वागत के लिए तैयार है साकेत नगर भोपाल की कालीबाड़ी में नवरात्र की षष्ठी से शुरू होने वाली पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। चाहे बात पंडाल के साज सज्जा की हो, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल हो या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करना हो कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार से शुरू होने वाले महापर्व की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं कोलार, टीटी नगर, भेल बरखेड़ा, हबीबगंज सहित शहर के आठ कालीबाड़ी मंदिरों में भी नवरात्र पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.