महाकाल सवारी पर थूकने वाले का मकान तोड़ने पर शहरकाजी ने उठाए सवाल

Updated on 21-07-2023 03:31 PM
उज्जैनमहाकाल सवारी पर थूकने वाले का बुधवार को नगर निगम की टीम ने मकान तोड़ दिया था। इसे लेकर शहर काजी खलीकुर्रहमान ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बगैर जांच के ही कार्रवाई कर दी गई। घटना की तस्दीक भी नहीं की गई। मकान पर लगाए नोटिस में अतिक्रमण नहीं जर्जर लिखा था। मकान तोड़ने वाले अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित को मुआवजा दिया जाए।उल्लेखनीय है कि सोमवार को बाबा महाकाल की दूसरी सवारी टंकी चौक से गुजर रही थी। इस दौरान एक युवक ने दो नाबालिगों के साथ तीसरी मंजिल पर खड़े होकर थूक दिया था। वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद तीनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। बुधवार को मकान भी तोड़ दिया गया था।

मीडिया के समक्ष कही यह बात

गुरुवार को शहर काजी खलीकुर्रहमान ने जूना सोमवारिया स्थित कम्युनिटी हाल में पत्रकार वार्ता में कार्रवाई पर सवाल उठाए। काजी का कहना था कि मकान उन लोगों के तोड़े जा रहे हैं, जिनके पुराने रिकार्ड हो, अधिकारियों ने मामले की तस्दीक किए बगैर ही युवक व दो नाबालिगों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया और मकान भी तोड़ दिया गया। हमारी मांग थी कि घटना की तस्दीक की जाना चाहिए, मगर इस पर कोई गौर नहीं किया गया। वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण मकान तोड़ना बताया जा रहा है, जबकि मकान पर जो नोटिस चिपकाया गया उसमें जर्जर भवन का उल्लेख था। मकान का नक्शा पास था। बावजूद इसके कार्रवाई की गई।

प्रेस कांफ्रेंस को लेकर नोटिस जारी होगा

शहर काजी ने जूना सोमवारिया में बने नगर निगम के कम्युनिटी हाल में प्रेस कांफ्रेंस ली थी। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने इस पर आपत्ति ली है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि हाल प्रेस कांफ्रेंस के लिए नहीं बनाया गया है। इस पर नोटिस जारी किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.