शेर खान लगा रहा डुबकी, बल्लू ले रहा कूलर की हवा, वन्य प्राणियों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने किए इंतजाम

Updated on 04-05-2024 12:26 PM
भोपाल। वन विहार में शेर खान पानी के सोंसर में डुबी लगा रहा है तो बलू कूलर की हवा ले रहा है। दरअसल वन विभाग ने शहर में बढ़ती तेज गर्मी को देखते हुए वन्यप्राणियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होने के चलते वन विहार प्रबंधन ने अभी से वन्य जीवों को गर्मी से बचाने की तैयारियां शुरू कर दी है। वन विहार में वन्य जीवों के बाड़े के पीछे कूलर लगाए गए और खस बांधे गए हैं। इन खसों पर पानी छिड़कने के लिए विशेष रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय की गई है।

इसके अतिरिक्त जानवरों को पर्याप्त पानी मिले इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। घास के मैदान में विचरण करने वाले सांभर झुंड बनाकर पेड़ के नीचे खड़े हो रहे हैं। वहीं ठंड में पानी के किनारे निकलकर धूप तापते दिखने वाले मगर और घड़ियाल भी पानी में डुबकी लगा रहे हैं। वहीं भालू भी पेड़ के नीचे छांव में बैठने की व्यवस्था कर रहा है। बाघ और हायना भी गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

वन विभाग के सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार गर्मी के तेवर जल्दी ही तीखे हो जाने के चलते बाड़ों में जल्दी ही कूलर पंखे लगाए गए हैं। गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए वन्य जीवों के लिए पंखे, कूलर के साथ खस लगाकर भिगोने की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे वन्य जीवों के शरीर का तापमान नियंत्रित रहे।


25 आर्टिफिशियल और नेचुरल वाटर होल

वन विहार में खुले में घूमने वाले वन्य प्राणियों के लिए लगभग 25 आर्टिफिशियल और नेचुरल वाटर होल बनाए गए हैं। इनकी नियमित सफाई की जा रही है। इनकी डाइट पर भी खासा ध्यान है। हरा चारा और न्यूट्रीएंट्स वन्य प्राणियों को दिया जा रहा है। वन विहार में केप्टिविटी में रखे गए वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए हाउसिंग में परदे, खस, कूलर लगाए गए हैं। हाउसिंग में वाटर होल, पानी में ग्रीन नेट और धूप से बचाने के लिए टपरे बनाए गए हैं।


वन्य प्राणियों का बदल गया व्यवहार

गर्मी तेज होने के साथ ही वन्य प्राणियों के व्यवहार में भी बदलाव हो गया है। शेर और दूसरे वन्य प्राणी गर्मी से बचने के लिए छायादार जगह में बैठते हैं। टाइगर वाटर होल में गर्मी से बचने के लिए सहारा ले रहा है तो वही लायन भी कूलर के सामने ठंडी हवा का मजा ले रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.