शेरेटन ग्रैंड पैलेस अपने मेहमानों के लिए लेकर आया है ‘गणेश भोग थाली’

Updated on 13-08-2025 12:27 PM

इंदौर भारत की विविधताओं से सजी सांस्कृतिक परंपराओं में गणेश चतुर्थी का उत्सव एक ऐसा पर्व है जो श्रद्धा और उत्साह दोनों का प्रतीक है। इसी पावन अवसर को और भी खास बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर लेकर आया है – ‘गणेश भोग थाली’, जो 9 अगस्त से 30 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। यह केवल व्यंजनों की थाली नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है जो भारतीय पाक कला की समृद्ध विरासत, उत्सव की आस्था और स्वाद की परंपरा को एक साथ पिरोता है। सात्विकता से भरपूर इस थाली में हर व्यंजन गणपति बप्पा को समर्पित एक भोग की तरह प्रस्तुत किया जा रहा है।

सात्विक भोजन से सजी यह थाली लंच एवं डिनर में उपलब्ध है, जिसमें दाल तड़का, महाराष्ट्रीयन कढ़ी, चना मसाला, नारियल चावल, जीरा आलू, मखाना खीर, पुरण पुरी, मोतीचूर के मोदक और मीठी लस्सी जैसे व्यंजन शामिल हैं। इन व्यंजनों को शुद्ध और पारंपरिक भारतीय मसालों व विधियों से तैयार किया गया है ताकि भगवान गणेश को अर्पित भोग की सात्विकता का भाव हर निवाले में बनी रहे।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर नील जेम्स ने कहा,हमारा उद्देश्य सिर्फ स्वादिष्ट भोजन परोसना नहीं, बल्कि हर व्यंजन में वह भावना समाहित करना है जो हम बप्पा को भोग अर्पण करते समय महसूस करते हैं। इंदौर शहर की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए हमने इस खास भोग थाली को लेकर आए हैं। यह न केवल एक फूड फेस्ट का हिस्सा है, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और स्वाद को एक साथ मनाने का माध्यम भी है। हमारा मानना है कि त्योहारों की खूबसूरती तब और बढ़ जाती है जब उसमें श्रद्धा के साथ - साथ स्वाद का भी संतुलन हो। गणेश भोग थालीएक ऐसा अनूठा प्रयास है जो आधुनिकता के बीच भारतीय परंपरा की जड़ों से जुड़ने का मौका देता है। यह पहल न केवल खाने का अनुभव है, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है, जहां हर व्यंजन एक प्रार्थना की तरह है और हर स्वाद बप्पा के प्रति हमारी भक्ति का प्रतीक। इस गणेश चतुर्थी, शेरेटन ग्रैंड पैलेस में पधारें और अनुभव करें वह सात्विक भक्ति, जो हर निवाले के साथ आपके हृदय को भी छू जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.