“शेयर द लाइट” थीम पर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ले कर आया है दिवाली हैम्पर्स

Updated on 10-10-2025 11:37 AM

इंदौर कहते हैं दिवाली रिश्तों का त्यौहार होता है, साल भर घर परिवार से दूर रहने वाले लोग भी दिवाली पर अपने घर लौट आते हैं, लोग एक दूसरे को तोहफे एवं मिठाइयाँ भेजते हैं। आज के समय में स्वाद के साथ शुद्धता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है, इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के शुद्ध शाकाहारी 5 स्टार वेन्यू शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने दिवाली हैम्पर्स की एक विशेष श्रृंखला तैयार की है। जिसका उद्देश्य स्वाद और शुद्धता के साथ त्यौहार की खुशी को साझा करना और रिश्तों में अपनापन बढ़ाना है। इन हैम्पर्स को शेयर द लाइटथीम के अंतर्गत तैयार किया गया है, ताकि दिवाली केवल रोशनी का पर्व न रहकर रिश्तों को जोड़ने और खुशियाँ बाँटने का अवसर भी बने।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एक्ज़िक्यूटिव शेफ करम डोगरा ने बताया कि, "यह श्रृंखला मैरियट बॉनवॉय नेटवर्क के “2x3 दिवाली हैम्पर्सकॉन्सेप्ट का हिस्सा है। इसमें पारंपरिक भारतीय स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति का मेल है। श्रृंखला में कई आकर्षक विकल्प शामिल किए गए हैं। इनमें मैजेस्टिक ट्रीट (200 ग्राम), शेरेटन गॉरमे (400 ग्राम), शेरेटन फेस्टिव हार्मनी (600 ग्राम), शेरेटन हेरिटेज कलेक्शन (1 किलो), लक्ज़ फीस्ट (1 किलो) और शेरेटन फेस्टिव हैम्पर शामिल हैं। प्रत्येक हैम्पर को विशेष पैकेजिंग और विविध स्वादों के साथ इस तरह तैयार किया गया है कि वे व्यक्तिगत उपहारों से लेकर कॉर्पोरेट गिफ्टिंग तक के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनें।"

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर नील जेम्स ने इस पहल पर कहा, "हमारा मानना है कि दिवाली जैसे अवसर केवल उपहारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे रिश्तों को और गहरा करने का माध्यम भी बनते हैं। बहुत बारीकी से चुने गए ये हैम्पर्स त्यौहार की गरिमा और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर अपनी विश्वस्तरीय आतिथ्य परंपरा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है। मैरियट बॉनवॉय नेटवर्क का हिस्सा होने के नाते होटल समय-समय पर विशेष पहल करता रहा है। इस बार के दिवाली हैम्पर्स उसी परंपरा की एक और कड़ी हैं, जो इंदौर शहर में त्यौहार की रौनक को और बढ़ाने का कार्य करेंगे।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.