शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने पूरे किए पांच साल, स्पेशल गेस्ट एक्सपीरियंस के साथ 5 दिनों तक मनाएगा जश्न

Updated on 19-12-2024 02:55 PM

इंदौर शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने इंदौर में अपने शानदार 5 साल पूरे किए। पांच सालों की यह यात्रा प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी, सर्विस और इंदौर वासियों के साथ गहरे संबंधों का प्रमाण है। इस अवसर को खास बनाने के लिए, होटल ने मेहमानों के लिए आर्ट, कल्चर, एंटरटेनमेंट और स्पेशल ऑफर्स के साथ एक ग्रैंड 5-डे सेलिब्रेशन रखा गया है।

इस ग्रैंड फेस्टिवल की शुरुआत एक बेहतरीन वृक्षारोपण अभियान के साथ हुई, जो ग्रोथ, स्टेबिलिटी और एनवायरनमेंट के प्रति शेरेटन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसी के साथ प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकारों के काम को प्रोत्साहित करने वाली एक बेहतरीन आर्ट एग्जिबिशन 22 दिसंबर तक मेहमानों के लिए खुली रहेगी। एक शानदार फ्लैश मॉब की वाइब्रेंट एनर्जी फीनिक्स सीटेडिल को रोशन करेगी और सभी मेहमानों के लिए खुशी के पल लाएगी। यह उत्सव 22 दिसंबर को अपने चरम पर होगा, जिसमें लाइव पेंटिंग, खास हाथ से बने ड्रिंक्स के साथ लाइव बार सत्र और एक स्पेशल एनिवर्सरी इवनिंग सेलिब्रेशन शामिल होगा। 5वीं वर्षगांठ की भव्यता को बढ़ाने के लिए, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर ने मेहमानों के लिए दिलचस्प ऑफर शुरू किया है, एक सुकून भरी दोपहर के लिए, मेहमान शेरेटन ग्रैंड पैलेस के एस कैफ़े में एक खास हाई-टी का आनंद ले सकते हैं, जहाँ सिर्फ ₹5555 में विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। 18 से 22 दिसंबर तक, होटल के सिग्नेचर रेस्तरां अराना में खाने वाले मेहमान शानदार व्यंजनों पर 50% की छूट का फायदा उठा सकते हैं, जिससे इस खास महोत्सव का मज़ा दोगुना जाएगा।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए, शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के जनरल मैनेजर रोहित बाजपेयी ने कहा, "पांच साल पूरे करना सिर्फ़ इन पांच सालों का जश्न नहीं है, बल्कि हमारे मेहमानों का हमारे ऊपर किए गए  विश्वास और प्यार का जश्न है। यह उत्सव समाज के प्रति हमारी तरफ से आभार प्रकट करता है और आने वाले वर्षों में बेहतरीन सेवा का वादा करता है।

2019 में शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने इंदौर में अपनी यात्रा शुरू की है, जो आज मध्य भारत में प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का प्रतीक बन गया है। इन वर्षों में, हमने अनगिनत उत्सव और शानदार पल देखे हैं, जो हमारे मेहमानों के लिए यादगार अनुभव बनाते हैं।

यह यात्रा इंदौर से मिली सराहना, समर्थन और प्यार  के बिना संभव नहीं हो पाती। जो  भरोसा और प्यार हमें मिला है, वह हमें बेहतरीन सेवा देने के लिए प्रेरित करता है। अपनी 5वीं सालगिरह मनाते हुए, हम इंदौर के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं कि उसने हमें अपनी कहानी का हिस्सा बनाया, और आगे भी साथ मिलकर और भी कई सालों तक यादगार पल की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.