श्रावण के आखिरी सोमवार पर आज शिव प्रदोष दुर्लभ संयोग

Updated on 28-08-2023 12:28 PM

भोपाल। श्रावण महीने का आज आखिरी सोमवार है। यह दिन शिव भक्तों के लिए बहुत विशेष है। इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है, क्योंकि शिव भक्तों को श्रावण सोमवार व्रत के साथ प्रदोष व्रत का भी फल मिलेगा। इस दिन शिव भक्त एक साथ श्रावण सोमवार व प्रदोष व्रत की पूजा करेंगे। साथ ही पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण महादेव की पूजा करने के बाद शुभ संयोग में करने का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त होगा। शहर के समीप भोजपुर शिव मंदिर सहित शहर के सोमवारा कायस्थपुरा श्री बड़वाले महादेव मंदिर, गुफा, मुक्तेश्वर महादेव, बिड़ला, मनकामेश्वर, गौरी शंकर, श्री पशुपतिनाथ गोविंदपुरा भेल, शिव मंदिर इतवारा, गिन्नौरी मंदिर, साईंधाम नेहरू नगर, श्री सिद्धेश्वर मंदिर, भवानी मंदिर सोमवारा, त्रिभुवन लाल का मंदिर, पिपलेश्वर मंदिर नेहरू नगर, माता मंदिर, शिव मंदिर हमीदिया अस्पताल, झरनेश्वर मंदिर जवाहर चौक सहित सभी शिवालयों में सुबह छह बजे से दिन भर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई देंगे। पंडित रामजीवन दुबे और जगदीश शर्मा ने बताया कि इस दिन खास संयोग बन रहे हैं। श्रावणके आखिरी सोमवार पर श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण होगा। इसके साथ ही इसी दिन सोम प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है। इस दिन जलाभिषेक करने पर शिव भक्त को महादेव की विशेष कृपा मिलेगी।

पंडित आलोक उपाध्याय ने बताया कि पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को शाम 06:22 तक श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आप सुबह श्रावण सोमवार व्रत की पूजा के साथ ही शाम को प्रदोष व्रत की पूजा भी कर सकते हैं। इस दिन सुबह पूजा का मुहूर्त 09:09 से दोपहर 12:23 तक है। इसके बाद प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त शाम 06:48 से रात 09:02 तक है।

-बगीचे में झूला झूलेंगे बाबा बटेश्वर और माता गोरा

श्री बड़वाले महादेव मंदिर में आठवें श्रावण सोमवार को बाबा बटेश्वर और माता गोरा बगीचे में झूला झूलेंगे। बाबा श्री बटेश्वर व माता गोरा को झूला झुलाएंगे। बाबा बटेश्वर और माता गोरा का झूला मथुरा के मोगरे, कनेर, गुलमुंडी के फूलों से तैयार होगा। मंदिर प्रांगण में बगीचे के स्वरूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें मथुरा से मोगरा, लाल कनेर और गुलाबी कनेर, गुलमुंडी के फूल मंगाए गए हैं, जिससे झूला तैयार किया जाएगा। फूलों की रंगोली बनाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.