शीतलहर से कांपा मप्र

Updated on 30-12-2021 06:10 PM

भोपाल उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में 22 से ज्यादा जिलों में तेज और रिमझिम बारिश के साथ ओले भी गिरे। शीतलहर ने कंपकंपा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। मंगलवार की रात धार और पचमढ़ी सबसे ठंडे रहे। यहां तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में रात का तापमान 10 डिग्री रहा।

बुधवार दोपहर 12 बजे तक कई जिलों में सूरज के दर्शन नहीं हुए। लोग ठंड से बचने के जतन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भोपाल में रात का तापमान 12.4 डिग्री रहा। कई जगह पर लोग अलाव तापते नजर रहे हैं।

इन जिलों में हुई बारिश

मलांजखंड में करीब 2 इंच बारिश हुई। मंडला और उमरिया में सवा इंच, रीवा में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। रीवा, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पचमढ़ी में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। भोपाल, सतना, दमोह, छतरपुर, ग्वालियर, सीधी, रायसेन, होशंगाबाद, उज्जैन, गुना, इंदौर, शाजापुर, दतिया और राजगढ़ में भी रिमझिम बारिश हुई।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश में न्यू ईयर की शाम कड़ाके की ठंड रहेगी। नए साल का पहला दिन भी खासा ठंडा रहने वाला है। पाकिस्तान से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार को 22 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई। कई शहरों में रात और दिन का तापमान एक जैसा रहा। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर में काफी बर्फबारी के कारण प्रदेश में भी मौसम बदला है। यह स्थिति 29 दिसंबर तक रहेगी। 30 दिसंबर से प्रदेशभर में कोहरा छा जाएगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को अच्छी ठंड रहेगी। दिन का तापमान काफी नीचे आएगा।

इसलिए मौसम बदला

पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय घेरे के रूप में सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन पश्चिमी मध्यप्रदेश से गुजर रही है। पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां अरब सागर के काफी पास है। इसी कारण बहुत ज्यादा नमी रही है। इसका असर ट्रफ लाइन में काफी अस्थिरता के साथ दिखाई देने लगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.