मध्‍य प्रदेश में भाजपा की विजय में शिवराज की भी अहम भूमिका, यह किया छिंदवाड़ा में

Updated on 05-06-2024 12:46 PM

भोपाल। पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा छोड़ सभी सीटें जीतने के बाद से ही भाजपा ने ठान लिया था कि उसके लिए अब सभी 29 सीटें जीतने की राह आसान है। तब छिंदवाड़ा से नकुल नाथ 35 हजार मतों से ही जीत पाए थे। ऐसे में पार्टी को भरोसा था कि कांग्रेस से यह सीट छीनना भी उसके लिए कठिन नहीं है।

मुख्यमंत्री रहते हुए छिंदवाड़ा की जनता को लुभाने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने यहां कई बड़े काम किए। यहां उनके लगातार दौरे होते रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां की सात में एक भी सीट नहीं मिली तो पार्टी ने पूरी ताकत इस सीट पर लगाना शुरू किया। चुनाव के दूसरे दिन ही शिवराज सिंह चौहान ने यहां बड़ी जनसभा कर छिंदवाड़ा सहित सभी सीटें जीतने बात दोहराई। वह विधानसभा चुनाव के पहले से दावा कर रहे थे कि 2024 में प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।

आखिरकार उनका दावा सही साबित हुआ।
वह 20 वर्ष बाद विदिशा सीट से चुनाव मैदान में उतरे, पर शुरू से ही उनकी तैयारी जीत का रिकार्ड बनाने की थी। आखिरकार उन्होंने प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। आठ लाख 21 हजार 408 मतों से जीते। सबसे बड़ी जीत  इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी की 11 लाख 75 हजार 92 मतों की रही। हालांकि,  इंदौर में कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं था, जबकि शिवराज सिंह चौहान का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा से था। शिवराज शुरू से ही अपनी रिकार्ड जीत के प्रति आश्वस्त थे। यहीं कारण है कि उन्होंने प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से 21 में 66 जनसभाएं और 16 रोड-शो किए। उनके प्रचार का तरीका भी भावनात्मक अंदाज वाला रहता था। कई बार यह कहकर भावुक भी हुए कि उनका तन बहन-बेटियों के लिए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.