शिवराज कैबिनेट विस्तार... तीन विधायकों की आज हो सकती है शपथ, चौथे नाम पर असमंजस

Updated on 25-08-2023 12:56 PM
भोपाल । संभावना है कि शुक्रवार को शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल, लाल सिंह आर्य और राहुल सिंह लोधी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री आवास में बुधवार देर रात तक मंथन चला था, लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी। गुरुवार सुबह फिर सभी दिग्गज बैठे तो तीन नाम पर अंतिम सहमति बनी। यह तय किया गया कि शुक्रवार को सायंकाल इन तीनों विधायकों को एक सादे समारोह में शपथ दिला दी जाए।


दावेदार भोपाल पहुंचे

इधर, मंत्री पद के कई अन्य दावेदार भी भोपाल पहुंच गए और बड़े नेताओं से मिलकर अपना दावा और विरोध दोनों जताया। विंध्य, महाकोशल और बुदेलखंड अंचल से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में शिवराज कैबिनेट में 31 सदस्य हैं। नियमानुसार चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं। चौथे स्थान को लेकर पार्टी नेताओं का सोच है कि किसी आदिवासी या अनुसूचित जाति के विधायक को शपथ दिलाकर इस वर्ग के लिए एक अच्छा संदेश दिया जाए।


तीन नाम लगभग तय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को छिंदवाड़ा के जामसावली गए थे और रात्रि विश्राम बैतूल के सारणी में किया। शुक्रवार शाम वे जबलपुर होते हुए लौटेंगे, इसके बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है। मंत्रिमंडल में विंध्य क्षेत्र से राजेंद्र शुक्ल, महाकोशल के बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन और बुदेलखंड से राहुल सिंह लोधी के नाम पर अब तक सहमति बनी है। राहुल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं और खरगापुर से विधायक हैं, लेकिन राहुल के पहली बार विधायक होने से उनके नाम पर कुछ दिग्गज असहमत भी थे।


प्रयोग से बचना चाहती है पार्टी

ग्वालियर से लाल सिंह आर्य का नाम चर्चा में आया था। आर्य अनुसूचित जाति से हैं और फिलहाल विधायक नहीं हैं, इसलिए तय किया गया कि ऐसे प्रयोग से बचा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र के सह चुनाव प्रभारी अश्विनी वैष्णव के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, विष्णु दत्त शर्मा और हितानंद मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.