शिवराज बोले, मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, मुख्यमंत्री पद का दावेदार न था, न हूं और न रहूंगा

Updated on 06-12-2023 12:01 PM

भोपाल मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतने के बाद भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। बुधवार को छिंदवाड़ा जा रहा हूं। वहां हम सातों विधानसभा सीटें नहीं जीत पाए। मेरा एक ही संकल्प है कि प्रदेश में लोकसभा की 29 में 29 सीटें पार्टी जीतें।

शिवराज के इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जो हमारे नेता हैं, के गले में 29 कमल की माला के साथ संपूर्ण बहुमत यहां भाजपा को मिले और वे फिर प्रधानमंत्री बनें।

मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं था

शिवराज ने कहा कि मैं पहले भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं था, आज भी नहीं हूं और बाद में भी नहीं रहूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता एक बड़े मिशन को पूरा करने के लिए काम करते हैं, किसी पद विशेष के लिए नहीं। मिशन के माध्यम से हमें जो भी काम मिलता है, उसे ईमानदारी से करते हैं। इसके पहले उन्हें जीत की बधाई देने के लिए होशंगाबाद से निर्वाचित डा. सीतासरन शर्मा सहित अन्य नेता पहुंचे।

वीडी शर्मा ने शाह और नड्डा का किया अभिनंदन

उधर, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 48.55 प्रतिशत वोट शेयर के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

पार्टी अध्यक्ष को उन्होंने प्रदेश के चुनाव परिणाम और बूथ पर मिले मतों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वहां उपस्थित केंद्रीय मंत्री एवं राज्य सभा में सदन के नेता पीयूष गोयल को प्रदेश में पार्टी की जीत पर शर्मा ने बधाई दी। बता दें कि शाह ने प्रदेश में 21 और नड्डा ने 14 सभाएं की थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.