शिवराज बोल मैं बेस्ट सांसद बनकर दिखाऊंगा, बाकी मेरी कोई पसंद नहीं, जो जिम्मा पार्टी देगी, निभाऊंगा

Updated on 07-06-2024 12:07 PM

मध्य प्रदेश में इतिहास में दूसरी बार किसी पार्टी ने सभी लोकसभा सीटें जीतकर इतिहास रचा। भाजपा ने सभी 29 सीटें जीतीं। कुल वोट प्रतिशत के लिहाज से देखें तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से रिकॉर्ड 57.59% वोट मिले। पीएम मोदी कह चुके हैं कि शिवराज अब दिल्ली में काम करेंगे। ऐसे में दिल्ली में उनकी भूमिका क्या होगी? उनके दिल्ली जाने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र बुदनी से उनके बेटे कार्तिकेय को टिकट मिलेगा या किसी अन्य को? इन सभी सवालों को लेकर दैनिक भास्कर से शिवराज से सीधी बात की…।

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही मैं छिंदवाड़ा में लग गया ​था, सारी सभाएं सड़क मार्ग से की एक दिन में 6-7 जगह गया

Q मध्य प्रदेश में क्लीन स्वीप का सबसे बड़ा कारण क्या मानते हैं?
मप्र भाजपा और हमारी विचारधारा का भी गढ़ है। पीएम मोदी को लोग पसंद करते हैं। उनका मैजिक चला। हमने विधानसभा के नैरेटिव को बदलने नहीं दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा हारने की कसक थी। इसीलिए विधानसभा चुनाव जीतने के तुरंत बाद से मैं छिंदवाड़ा में लग गया था। दो तरह के नेता होते हैं। एक हटने के बाद चाहते हैं कि दो-चार सीटें कम आए तो मेरी कीमत बढ़ेगी। दूसरे- मेरे जैसे। जो मानते हैं कि ये मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए अब ज्यादा जरूरी परीक्षा है। इस बार मैंने सारी सभाएं सड़क मार्ग से ही की। इसके बावजूद एक दिन में 6-7 की। केंद्र की योजनाओं के लाभार्थी हमारे साथ हैं। लाड़ली बहनों ने बढ़ चढ़कर हमें अपना वोट दिया।
Q फिर यूपी में इतना बड़ा झटका क्यों? क्या संघ ने हाथ खींच लिया?
मैं ऐसा नहीं मानता। संघ की विचारधारा ही उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। पार्टी यूपी में जीत-हार का विश्लेषण करेगी। फिर कुछ कहा जा सकता है कि सीटें कम क्यों आईं।
Q पड़ोसी राज्य राजस्थान में 14 सीटों में सिमट गए? क्या बड़े नेताओं को दरकिनार करना बड़ी वजह रही?
लोकतंत्र में सीटें घटती-बढ़ती रहती हैं। ओडिशा, आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों में हमने क्लीन स्वीप किया। देखना ये है कि मोदी सरकार पर लोगों ने भरोसा किया।
Q कांग्रेस सवाल उठाती है कि भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला? फिर सरकार बनाना तो अनैतिक है?
मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। एनडीए को 293 सीटें मिली हैं। यानी पूर्ण बहुमत। ऐसे में कांग्रेस की बातें हास्यास्पद है। कांग्रेस खुद अपनी सीटें देखे। 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी। 2004 में कांग्रेस की 145, साल 2009 में 206 सीटें थी, फिर भी सरकार बनाई। अभी भाजपा की 240 सीटें हैं और कांग्रेस सवाल उठा रही।
Q आप दिल्ली जा रहे हैं, आप क्या भूमिका चाहते हैं? केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष या कुछ और?
ये भी नहीं सोचा था कि विधायक बनूंगा। यहां मैं महत्वपूर्ण नहीं। पार्टी और देशहित पहले है। वह अलग लोग होते हैं, जिनके पास जो होता है, उससे असंतुष्ट रहते हैं। मैं सांसद हूं। बेस्ट सांसद बनकर दिखाऊंगा। बाकी पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी शिद्दत से निभाऊंगा।

Q अगर आपको विकल्प मिले तो आप क्या पसंद करेंगे?
जो पार्टी की पसंद होगी, वही मेरी पसंद। मेरी अपनी कोई चॉइस नहीं है।
Q टीवी एग्जिट पोल गलत साबित हुए? आप इन पर कितना भरोसा करते हैं?
देखिए, है तो ये अंदाजे का ही काम। फिर भी मप्र विधानसभा चुनाव में कुछ एग्जिट पोल सही भी साबित हुए। इनको और अच्छे से काम की जरूरत है।
Q कई भाजपा नेता कहते हैं कि कमलनाथ, दिग्विजय या कांतिलाल भूरिया को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए?
कांग्रेस के इन नेताओं के नेतृत्व से अब लोगों का विश्वास उठ गया है। मैं इन्हें संन्यास लेने के लिए कहने वाला कौन होता हूं? लेकिन इन्हें अब राजनीति या जनसेवा, इस पर विचार करना चाहिए।

Q बुदनी विधानसभा सीट पर उत्तराधिकारी क्या आपके बेटे कार्तिकेय होंगे?

ये फैसला पार्टी को लेना है। जो भी फैसला होगा, मैं उसके साथ रहूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.