मेट्रो माडल कोच के अनावरण कार्यक्रम में बोले शिवराज, मेट्रो को मंडीदीप और सीहोर तक ले जाएंगे

Updated on 26-08-2023 12:23 PM

भोपाल । राजधानीवासियों को जल्द ही मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। भोपाल में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन सितंबर में होगा। लेकिन इससे पहले शनिवार को यानी आज मेट्रो के माडल कोच का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सुबह करीब सवा दस बजे मुख्यमंत्री शिवराज पहुंचे और और इस माडल कोच का अनावरण किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह मंत्री नगरीय आवास एवं विकास विभाग एवं महापौर मालती राय के साथ-साथ अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

बटन दबाकर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मेट्रो माडल कोच का अनावरण किया। इसके बाद वे कोच के अंदर भी गए और इसका मुआयना किया। मेट्रो माडल कोच का जो कि मेट्रो ट्रेन का ही वास्तविक माडल है एवं मेट्रो ट्रेन इस प्रकार के तीन कोच से मिलकर बनती है। प्रत्येक कोच की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर है। इस कोच की लागत करीब 5 करोड़ रुपए है।


मंडीदीप, सीहोर तक ले जाएंगे मेट्रो
इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि आज एक सपना और संकल्प पूरा हो रहा है। सितंबर माह के अंत में हम इसका ट्रायल रन कर देंगे और अप्रैल में विधिवत रूप से इसे शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि 15 महीने में कांग्रेस की सरकार के दौरान इसके काम में देरी हुई, पर अब इसका काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मेट्रो ट्रेन को हम इधर मंडीदीप तक और बैरागढ़ होते हुए सीहोर ले जाएंगे।

पटरी पर नहीं दौड़ेगा, लेकिन सबकुछ असली मेट्रो जैसा

माडल कोच पटरी पर तो नहीं दौड़ सकेगा, लेकिन इसमें सब कुछ असली जैसा ही है। अनावरण के बाद इसको आमजन न सिर्फ देख सकेंगे बल्कि अनुभव भी ले सकेंगे।इसमें यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में सफर का अनुभव होगा, जिसमें बकायदा मेट्रो में आपका स्वागत है... अगला स्टेशन एम्स है... दरवाजे बाईं तरफ खुलेंगे... कृपया दरवाजों से हटकर खड़े हों जैसे निर्देश सुनाई देंगे।


यह है माडल की खासियत

माक अप मेट्रो के डिजाइन एवं तकनीकी विशेषताओं के गहन अध्ययन एवं अनुमोदन के लिए बनाया गया है, लेकिन यह वास्तविक जैसा ही है। विशेषकर बच्चों के लिए एक मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन का उपकरण भी बनेगा। माक अप/माडल मेट्रो ट्रेन का ही प्रारूप है।

- ड्राइवर मोटर कार के 1-1 माक-अप/माडल की लंबाई लगभग 22 मीटर और चौड़ाई लगभग 2.9 मीटर है।

- ट्रेन आपरेटर एवं यात्री सीटें हैं।

- चार आटोमैटिक गेट है।

- कांच की खिड़कियां हैं।

- माडल के अंदर और बाहर आकर्षक पेंटिंग की गई है।

- पकड़ने के लिए ग्रैब हैंडल है।

- एलईडी पैनल, डिजिटल रूट मैप और साइनेज भी हैं।

- पूरा कोच एयर कंडिशनर है।

- आटोमैटिक हेडलाइट है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.