शिवराज बोले-संविधान पढ़ने के लिए ट्यूशन लगाएं राहुल गांधी:भोपाल में कहा-बिना तनाव जातिगत जनगणना होगी

Updated on 01-05-2025 01:43 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया से चर्चा की शुरुआत करते हुए पूर्व सीएम ने सबसे पहले प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के निधन पर कहा, नरेंद्र को याद करते हुए मन भरा हुआ है।

शिवराज ने कहा- आज मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति ने ये फैसला किया है कि अब जनगणना के साथ जातियों की गणना होगी। जातिगत जनगणना पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। समाज के सभी वर्गों के आर्थिक और सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए देश के हित में होगी।

विपक्ष के कहने पर तारीख थोड़े ही बताएंगे शिवराज ने कहा- आज बातें की जा रही हैं, तारीख बताइए? क्या तुमसे पूछ कर तारीख बताएंगे? विपक्ष के कहने पर तारीख बताएंगे? तारीख भी तय होगी, जातिगत जनगणना भी होगी। राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में उसका उपयोग किया जाएगा।

EWS को 10% आरक्षण दिया तब देश में कहीं तनाव पैदा नहीं हुआ शिवराज ने कहा- इससे पहले मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10% आरक्षण का फैसला किया था। तब भी देश में कहीं भी तनाव पैदा नहीं हुआ था। अब जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय के लिए सबका साथ और सबका विकास और सबके कल्याण के लिए की जाएगी।

नेहरू ने कहा था वे जातिगत आरक्षण के विरोधी शिवराज ने कहा- कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था वो जाति के आधार पर आरक्षण के विरोधी हैं, समर्थक नहीं हैं। वो पत्र रिकॉर्ड में मौजूद है। उन्होंने हमेशा जाति और जातिगत जनगणना का विरोध किया था। काका कालेलकर की रिपोर्ट किसने दबाई थी? कभी पंडित नेहरू का रवैया ऐसा नहीं था। इंदिरा जी ने क्या किया था? मंडल कमीशन की रिपोर्ट आई तब कांग्रेस का रुख क्या था? कांग्रेस ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया। 1980 के दशक में जब मंडल कमीशन आया, तब इंदिरा जी ही ने विरोध किया था। बीपी मंडल की जातिगत जनगणना की मांग को तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने खारिज किया था। सोनिया जी सुपर पीएम थीं तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा- राहुल जी मैं आपको याद याद दिलाना चाहता हूं स्वर्गीय राजीव गांधी का रुख क्या था? तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं की थी? फिर सोनिया जी पावर में आई वे सुपर पीएम थी। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार आई तब उन्होंने पार्लियामेंट में आश्वस्त किया था कि वह जाति के जनगणना पर कैबिनेट में विचार करेंगे। एक समूह बना ग्रुप आफ मिनिस्टर्स तब भी जातिगत जनगणना नहीं हुई।

एक सर्वे बस हुआ था जिसे एसईसीसी के नाम से जाना जाता है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई? और एसईसीसी के जो उस समय सर्वे के आंकड़े थे उसमें भी हजारों त्रुटियां थीं। उनको लगभग अग्राह्य कर दिया गया? तब कांग्रेस कहां थी? झूठ बोलना और भ्रम फैलाना यह कांग्रेस के डीएनए में है। 1971 में गरीबी हटाओ का नारा दिया गया था। गरीबी नहीं हटी गरीब ही हट गए। कर्जा माफ, बिजली बिल माफ, बेरोजगारी भत्ता देंगे ना जाने कितने झूठ बोले।

श्रेय के लिए उछल कूद कर रहे आज श्रेय के लिए उछल कूद कर रहे हो पहले जवाब देना होगा कांग्रेस ने क्यों जातिगत जनगणना नहीं कराई? आज बड़ी-बड़ी बातें की जा रही थीं। कांग्रेस का तो नकली चेहरा सामने आता है असली सूरज छुपी रहती है। जातिगत जनगणना पूरे पारदर्शी तरीके से होगी। समाज के हर वर्ग के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए और समाज में बिना तनाव पैदा किए हुए होगी। सटीक डेटा के आधार पर समाज के हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं बनाई जाएगी।

कांग्रेस का विजन विभाजनकारी आज वो विजन की बात करते हैं कांग्रेस का विजन समाज का विभाजन रहा है। विभाजनकारी नीतियां रही हैं। समाज को तोड़ने का विजन रहा है लेकिन हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास इसको मूल मंत्र मानकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरात्मा से धन्यवाद देता हूं। यह जाति की राजनीति नहीं है सुशासन की आधार भूत नींव है। समाज के हर वर्ग को न्याय देने का प्रयास है जो पूरे पारदर्शी तरीके से धरती पर उतारा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.