शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार, बुधनी सीट हुई रिक्त

Updated on 19-06-2024 12:20 PM
भोपाल। 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा की दूसरी सीट मंगलवार को रिक्त हो गई। बुधनी विधानसभा सीट से विधायक शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सदस्यता से त्यागपत्र दिया था, जिसे मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने बुधनी सीट के रिक्त होने की अधिसूचना जारी कर दी।

बुदनी से विधायक शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने विदिशा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाया था। रिकार्ड मतों से विजय के बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।
विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि उन्होंने विधानसभा के अपने स्थान से त्यागपत्र दिया था, जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। इससे यह सीट अब रिक्त हो गई है।
अधिसूचना के साथ चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई है। अब यहां छह माह के भीतर आयोग द्वारा उपचुनाव कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के समय अपने स्थान से त्यागपत्र दिया था। यहां 10 जुलाई को उपचुनाव कराया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.