शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे की सगाई तय, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ी है कार्तिकेय की मंगेतर, जानें कौन हैं अमानत बंसल

Updated on 17-09-2024 01:45 PM
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर इस जल्द ही शहनाई बजने वाली है। पहले उनके छोटे बेटे की सगाई हुई। अब बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई होने वाली है। उनकी सगाई की तारीख घोषणा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही कर दी है। साथ ही अपनी होने वाली बहू के नाम भी खुलासा कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान की होने वाली बहू का नाम अमानत बंसल है। ये लोग मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमानत और कार्तिकेय दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। अब परिवार की सहमति से दोनों की सगाई होने जा रही है।कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा कि एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी।

कार्तिकेय सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे हैं। वह अपने कारोबार के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनकी सगाई अमानत बंसल से हो रही है। अमानत बंसल मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली हैं। साथ ही उदयपुर के एक बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं। कार्तिकेय सिंह चौहान से उनकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई है।

अमानत बंसल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनकी लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। अमानत के माता-पिता उदयपुर से हैं। हालांकि शिवराज सिंह चौहान के परिवार की तरफ ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। अमानत की मां रुचिता का इजहार नाम से एक संस्था भी चलाती हैं। अनुपम आर बंसल के प्रोफाइल के मुताबिक वह लिबर्टी शू लिमिटेड के निदेशक हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.