शिवराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, बोले- अपनों को ठगने वाले महाठग हैं केजरीवाल

Updated on 22-05-2024 12:23 PM
दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान फिलहाल लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में दिल्ली में हैं। यहां पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर निशाने पर लिया और उन्हें ऐसा महाधोखेबाज शख्स बताया, जिसने अपनों को भी ठगने में कसर नहीं छोड़ी।

ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं
बुधवार को एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार के साथ बातचीत में शिवराज ने अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। वह न सिर्फ करप्शनवाल हैं, बल्कि नटवरलाल भी हैं। जो दूसरों को ठगे वो ठग लेकिन जो अपनों को ठगे वो 'महाठग'। इन्होंने किस-किसको नहीं ठगा। आदरणीय अण्णा हजारे, प्रशांत भूषण समेत नेताओं की एक श्रंखला है, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने धोखा दिया है। यह केवल संयोग नहीं है। उन्होंने कुमार विश्वास के साथ क्या किया? योगेंद्र यादव के साथ क्या किया? अब स्वाति मालीवाल का नंबर है।

चुप्पी पर उठाया सवाल
शिवराज ने कहा कि मैं एक ही सवाल पूछना चाहता हूं कि आखिर वह (केजरीवाल) स्वाति मालीवाल पर बोल क्यों नहीं रहे? स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर पहले तो 'आप' नेता संजय सिंह ने बड़े जोश में बयान दिया था कि गलत हुआ है। सख्त एक्शन लेंगे। लेकिन (केजरीवाल) अपने पीए पर बोल क्यों नहीं रहे? शिवराज ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि चुप-चुप बैठे हो, जरूर कोई बात है? घोटालों की चाभी क्या विभव कुमार के पास है? आपने बहन-बेटी का अपमान किया, यह जनता सहन नहीं करेगी।

नेहरू पर भी साधा निशाना
इससे पहले एक सभा में शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर मामले में एक ऐतिहासिक गलती की। हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने युद्ध बंद कर दिया, अगर युद्ध 3 दिन और चलता तो पूरा कश्मीर हमारा होता। अब सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर ही वापस लेना बाकी है और हम इसे वापस लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.