मोदी सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे शिवराज:दिल्ली में बढ़ा चौहान का कद

Updated on 23-10-2024 02:24 PM

मप्र के पूर्व सीएम और वर्तमान में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और अहम जिम्मेदारी दी है। पीएम ने कृषि मंत्री को केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप स्कीम के लिए बनाए गए मॉनिटरिंग ग्रुप का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निगरानी समूह मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का क्रियान्वयन करेगा और उनकी स्टेटस रिपोर्ट प्रधानमंत्री को भेजेगा।

18 अक्टूबर को हुई पहली बैठक

दिल्ली में निगरानी समूह की पहली बैठक 18 अक्टूबर को हुई है। इस मीटिंग में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों ने भाग लिया था। अब हर महीने इस मॉनिटरिंग ग्रुप की मीटिंग होगी।

मांडविया और गोयल संभाल चुके यह जिम्मेदारी 

शिवराज सिंह चौहान से पहले यह जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया संभाल रहे थे। मांडविया से पहले इस निगरानी समूह के अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल थे। इस निगरानी समूह के अध्यक्ष की जिम्मेदारी अहम मानी जाती है। क्योंकि, वर्तमान योजनाओं में कौन सा बदलाव करना है या कौन सी नई स्कीम शुरू करनी है इस पर यही ग्रुप फैसला लेकर मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री के पास भेजता है।

मोदी सरकार में तीसरी बार बना यह ग्रुप

नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में योजनाओं की निगरानी और समीक्षा के लिए निगरानी समूह का गठन किया था। फिर 2019 में सरकार के गठन के बाद इसका पुनर्गठन किया गया था। अब तीसरी बार इसका गठन किया गया है। इस ग्रुप का उद्देश्य सरकार द्वारा घोषित योजनाओं की समीक्षा करना और उनकी खामियों के बारे में बताना है।

क्या करेगा यह ग्रुप

यह ग्रुप केन्द्रीय बजट, अधीनस्थ विधान तथा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगा। 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास पर हुई मीटिंग में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सहित भारत सरकार के सभी सचिव शामिल हुए थे।

2014 से लेकर अब तक के कामकाज की होगी समीक्षा 

शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में यह टीम साल 2014 यानी पहली एनडीए सरकार के कार्यकाल से लेकर अब तक घोषित परियोजनाओं की समीक्षा करेगी। अगर किसी परियोजना में कोई देरी, किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो यह टीम संबंधित प्रोजेक्ट्स के सचिवों से संपर्क करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.