शिवराज की बड़ी जीत, कांग्रेस का मोदी पर तंज:पूर्व सीएम को प्रधानमंत्री बनाने की सलाह

Updated on 06-06-2024 12:14 PM

विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते शिवराज सिंह चौहान को लेकर बुधवार को राजनीति गरमा गई। कांग्रेस ने शिवराज के बहाने मोदी पर तंज किए। कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की सलाह दी है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर टीवी शो में शामिल शिवराज की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- टीवी पर मोदी से ज्यादा शिवराज छाए हैं। दिल्ली का मौसम बदल रहा है। इस पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान को एमपी में कांग्रेस की हार का मुख्य किरदार बताकर उनकी तारीफ की।

तन्खा बोले- एमपी में शिवराज कांग्रेस की हार के किरदार

सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने लिखा कि शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 66 और लोकसभा में 0 करने के मुख्य किरदार हैं। तन्खा ने ये लिखा -

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा- शिवराज को प्रधानमंत्री बनाया जाए

जबलपुर के बरगी से कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव ने भी शिवराज सिंह को प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। संजय यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा- मध्यप्रदेश की जनता ने राज्य में लगातार भाजपा को चुना, लोकसभा में भी हमेशा भाजपा को पूर्ण समर्थन दिया। ऐसे में यदि प्रधानमंत्री किसी अन्य राज्य का बनता है तो ये मध्यप्रदेश की जनता की तौहीन है।

संजय यादव ने लिखा- मामा जी ने 8.21 लाख से चुनाव जीता और मोदी जी ने 1.5 लाख से, इसके बावजूद यदि प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश से नहीं चुना जाता है तो फिर ये मध्यप्रदेश की जनता की हार है। मध्यप्रदेश की जनता को उसके योगदान के लिए उनका प्रधानमंत्री मिलना ही चाहिए। मेरी मध्यप्रदेश की जनता से अपील है कि एकजुट होकर अपना प्रधानमंत्री मांगे। यदि इतने योगदान के बाद भी आपको अपना प्रधानमंत्री नहीं मिलता तो ये सोचने वाला विषय है।

कांग्रेस नेता की सलाह- गडकरी या शिवराज को प्रधानमंत्री बनाएं

दिल्ली के कांग्रेस नेता उदित राज ने भी सलाह दी है कि नितिन गडकरी या शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि देशहित में राहुल गांधी जी या खरगे जी को पीएम बनना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो पाता तो अखिलेश यादव या चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार को बनना चाहिए। बीजेपी का पीएम नहीं होना चाहिए और अगर होता भी है तो नितिन गडकरी या शिवराज सिंह चौहान बनें।

उदित राज ने आगे लिखा- 'मोदी जी को लोग अजेय समझ रहे थे, इसलिए पूरी ताकत हराने में नहीं लगाई वरना करीब ड़ेढ़ लाख की जीत को हार में बदलना मुश्किल नहीं था। जिसके नेतृत्व में पूरा चुनाव NDA का लड़ा वो इतने कम से जीते वो कैसा नेता? शिवराज सिंह चौहान करीब 8 लाख वोट से जीते तो इनको या नितिन गडकरी या अमित शाह जैसे लोगों को पीएम बनाना चाहिए, यह मेरा निजी सुझाव है । चंद्रबाबू नायडू या नीतीश कुमार भी पीएम की दावेदारी कर सकते हैं। आईके गुजराल और चंद्र शेखर सिंह अकेले एमपी होते पीएम बने थे कि नहीं?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.