शिवराज का सोनिया से सवाल

Updated on 07-11-2021 05:48 PM

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में आयोजित हो रही है। इस बैठक में भोपाल से वर्चुअली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

 बैठक में शामिल होने से पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल पर वैट कम नहीं करने को लेकर जवाब मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस बहुत शोर मचाती थी। मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं।

 बीजेपी शासित राज्यों की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ डीजल-पेट्रोल के दाम कम कर दिए है। अब मैडम सोनिया गांधी क्या कर रही हैं? कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डीजल और पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं कर रहे। वे वै क्यों नहीं घटा रहे।

अब चुप्पी दबाएं बैठे हैं। कांग्रेस को जवाब देना होगा। हम जवाब मांगते हैं वो वैट कब कम कर रहे हैं जहां उनकी सरकारें है ?

कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाते थे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम पर कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाते थे। जनता के कष्ट का झूठा रोना रोते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.