तत्कालीन जनपद सीईओ कैलारस को कारण बताओ नोटिस

Updated on 21-09-2021 06:42 PM

मुरैना  मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें समीक्षा में पायी गई। सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायत क्रमांक 1000003087 स्व. श्री सुरेन्द्र दुबे पंजीयन क्रमांक 119410229 18 मई 2018 की मृत्यु 29 मई 2018 को हुई। जिसक प्रकरण जनपद पंचायत कैलारस के द्वारा 3 जुलाई 2018 को सामान्य मृत्यु के अन्तर्गत 2 लाख रूपये स्वीकृत किये गये। पोर्टल पर 1 अप्रैल 2018 से 30 जुलाई 2018 तक की अवधि में स्वीकृत प्रकरणों के आदेश क्रमांक 513/िदनांक 31 जुलाई 2018 के द्वारा श्रम आयुक्त कार्यालय से 29 करोड़ 47 लाख 55 हजार रूपये की राशि हितग्राहियों को वितरण के लिये जारी की गई जिसमें तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैलारस अजय सिंह वर्मा ने स्वीकृति उपरांत भी राशि का भुगतान नहीं किया। इस पर चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आशीष सक्सेना ने गंभीरता से लेते हुये तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कैलारस अयज सिंह वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  

                निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया कि पत्र प्राप्ति के 15 दिवस के अंदर कारण स्पष्ट करें, अन्यथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के अन्तर्गत लघुशासित अधिरोपित की जायेगी। समयावधि के पश्चात् यह मान लिया जावेगा कि वर्मा द्वारा कुछ कहना नहीं है। इसके बाद संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.