गुनेबो के नवीनतम सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन

Updated on 23-06-2025 01:17 PM

भोपाल: फिजिकल सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध ब्रांड गुनेबो ने भोपाल के कान्हा फन सिटी में आयोजित ज्वैलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन की दो दिवसीय वार्षिक बैठक (21-22 जून) में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में गुनेबो सेफ स्टोरेज को अपने नवीनतम सुरक्षा उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, जो विशेष रूप से ज्वैलर्स समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं।  इस बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में शिवराज सिंह चौहान, कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार उपस्थित थे। अन्य प्रमुख अतिथियों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, मुकेश तंडन, विधायक, विदिशा, पंकज अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIJGF एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री कैट और नितिन केडिया, राष्ट्रीय महासचिव, AIJGF शामिल रहे। इस दो दिवसीय आयोजन में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें प्रदेश भर के ज्वैलर्स, व्यापारिक प्रतिनिधि, और सिक्योरिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दो दिवसीय आयोजन में गुनेबो टीम ने सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस की अपनी नवीनतम श्रृंखला का प्रदर्शन किया, जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणित तिजोरियाँ, स्ट्रांग रूम डोर्स और इलेक्ट्रॉनिक हाई सिक्योरिटी लॉक शामिल थीं।

गुनेबो की ओर से जनरल मैनेजर, चैनल सेल्स (वेस्ट रीजन) प्रकाश कुमार ने गुनेबो प्रोडक्ट्स की विस्तृत प्रेजेंटेशन दी, उन्होंने उपस्थित सदस्यों को गुनेबो के नए उत्पादों की जानकारी दी और इनके उपयोग व लाभों पर चर्चा की। गुनेबो की अन्य टीम से संदीप हांडा - सेल्स मैनेजर, संजीव दास – डीजीएम गुनेबो सेफ स्टोरेज, और चैनल पार्टनर साईं ट्रेड लिंक से विकाश शर्मा और धर्मेंद्र शुक्ला  उपस्थित रहे।  इस अवसर पर अनिर्बान मुखुति, हेड मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट मैनेजमेंट, एशिया गुनेबो सेफ स्टोरेज ने कहा, “मध्य प्रदेश ज्वैलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शामिल होकर बेहद खुशी हुई। ऐसे मंच हमारे लिए सिर्फ प्रोडक्ट्स दिखाने का मौका नहीं होते , ये हमें सीधे ज्वैलर्स से जुड़ने और उनकी ज़रूरतों को समझने का अवसर भी देते हैं। Gunnebo के सेफ स्टोरेज सॉल्यूशंस, हमारी 90+ वर्षों की विरासत, ग्लोबल अनुभव और टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर ज्वैलर्स की सुरक्षा को एक नया स्तर देते हैं। हम अपने मिशन — भारत के हर कोने में क्वालिटी सिक्योरिटी सॉल्यूशंस पहुँचाने  के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगे भी हम मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनते रहेंगे।“

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.