श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर सिकल सेल एनीमिया के लिए कर रहा है सराहनीय काम

Updated on 18-02-2023 09:22 PM
 भोपाल : बड़वानी में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र पटेल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आदिवासियों में व्याप्त सिकल सेल एनीमिया रक्त विकार के उन्मूलन हेतु विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन बड़वानी में हाल ही में  किया गया, शिविर में लगभग 1050  आदिवासी मरीजों/ विद्यार्थियों की सिकल सेल एनीमिया की निःशुल्क जांच श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर की टीम द्वारा की गईं  जिसमे से पॉजिटिव आए मरीजों की उच्चस्तरीय आधुनिक जांच श्री अरबिंदो अस्पताल की लैब में की जा सकेगी।

श्री अरबिंदो हॉस्पिटल के संस्थापक संचालक डॉ विनोद भंडारी जी ने बताया कि श्री अरबिंदो हॉस्पिटल द्वारा सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सांसद श्री गजेंद्र पटेल जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर में श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर की ओर से हेमेटो ओंकोकेंसर रोगह्रदय रोगश्वसन रोगशिशु रोगहड्डी एवं जोड़ रोगडाइबिटीज रोग आदि रोगों  के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सभी बीमारियों के उपचार हेतू लगभग एक हज़ार मरीजों को निःशुल्क परामर्श शिविर में उपलब्ध कराया गया है । साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके योजना के अंतर्गत 5 वर्ष की आयु तक के लगभग 40 शिशुओं की ह्रदय  की ईको जांच भी शिविर में ही निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 8 शिशु हृदय रोग से ग्रसित पाए गएजिनका उपचार आरबीएसके योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार श्री अरबिंदो हॉस्पिटल इंदौर में प्रदान किया जाएगा। समूह के अस्पतालों में सिकल सेल एनीमिया के उपचार हेतु अनुभवी चिकित्सक एवं उचित संसाधन भी उपलब्ध हैं। जहां अत्यंत रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्री अरबिंदो हॉस्पिटल की ओर से शिविर में वरिष्ठ डॉक्टरों में डॉ प्रशांत अग्रवालकैंसर एवं रक्त विकार विशेषज्ञ डॉ स्वाति पटेल जैनपैथोलॉजिस्ट डॉ गौरव पवारमधुमेह एवं रक्तचाप विशेषज्ञ डॉ विशाल यादव एवं अस्पताल के महाप्रबंधक श्री राजीव सिंह विशेष रूप से लगभग 30 अन्य चिकित्सकीय स्टाफ के साथ शिविर में मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। देशभर में लिवर संबंधी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसका प्रभाव मध्य भारत में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। बदलती जीवनशैली, मोटापा,…
 29 May 2026
इंदौर। कई बार जिंदगी की सबसे खतरनाक शुरुआत बहुत सामान्य लगती है। दोस्तों के साथ ली गई पहली सिगरेट, तनाव कम करने के नाम पर खाया गया गुटखा या लंबे…
 27 May 2026
इंदौर: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में…
 22 May 2026
इंदौर: इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल में हाल ही में एक जटिल और दुर्लभ मेडिकल केस का सफलतापूर्वक इलाज किया गया, जिसने डॉक्टरों के सामने कई गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर…
 20 May 2026
इंदौर: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को…
 16 May 2026
भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA), भोपाल के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित से आज उनके भोपाल स्थित कार्यालय में आयुष एवं होम्योपैथिक चिकित्सा तथा अनुसंधान को…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया सिर्फ डॉक्टरों तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक पूरी टीम इसके पीछे काम करती है। इस टीम में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है,…
 14 May 2026
इंदौर| अस्पतालों में डॉक्टर अक्सर इलाज का चेहरा माने जाते हैं, लेकिन मरीज़ के सबसे करीब अगर कोई होता है तो वह नर्सिंग स्टाफ होता है। दवाइयों से लेकर मरीज…
 13 May 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर अस्पताल ने तंबाकू सेवन के कारण लगातार बढ़ रहे ओरल कैंसर मामलों को देखते हुए अपने जागरूकता अभियान ‘द पी.ए.ए.एन. स्पॉट’ [Prevent. Addiction. Avoid. Nicotine] को और…
Advt.