श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज और गुरुवार को भी मनाई जाएगी

Updated on 06-09-2023 12:41 PM

 भोपाल। शहर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां चरम पर हैं। मंदिरों में मोहक साज-सज्जा की जा रही है। उधर जन्माष्टमी पर्व मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। हालांकि ज्यादातर पंडितों की राय है कि अष्टमी की उदया तिथि होने से सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। शहर के अधिकतर मंदिरों में भी सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। उधर कुछ ज्योतिषियों का मत है कि जन्माष्टमी का पर्व तिथि एवं नक्षत्र के मान से गृहस्थ लोगों को छह एवं साधु-सन्यासियों को सात सितंबर को मनाया जाना चाहिए।

इन मंदिरों में कल मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राजधानी के बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर, श्रीजी मंदिर लखेरापुरा, , श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर शिवाजी नगर, बिड़ला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व सात सितम्बर को ही मनाया जाएगा। इन मंदिरों के पंडितों का कहना है कि उदया तिथि होने के कारण और मथुरा, वृंदावन में भी सात सितम्बर को ही यह पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शहर के कई मंदिरों में भी सात सितंबर को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी। बांके बिहारी मंदिर के पं. रामनारायण आचार्य ने बताया कि मंदिर में उदया तिथि के हिसाब से सात सितम्बर को जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में भी उदयातिथि में पर्व मनाने का विधान है।

गुफा मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी

शहर के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व छह सितम्बर को मनाया जाएगा। इसी प्रकार नेहरू नगर के करुणाधाम आश्रम महालक्ष्मी मंदिर में भी बुधवार को ही जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

दोनो दिन मना सकते हैं पर्व

श्री शारदा संस्कार मंडल के संचालन पं. विष्णु राजौरिया का कहना है कि इस बार अष्टमी तिथि 6 सितम्बर को शाम सात बजकर 42 मिनट पर आएगी। जो अगले दिन रात्रि सात बजकर 26 मिनट तक रहेगी। इसी प्रकार रोहिणी नक्षत्र छह सितंबर को दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर आएगा और सात सितंबरको 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में गृहस्थों को छह सितम्बर को जन्माष्टमी पर्व मनाना चाहिए, इसी प्रकार सन्यासी, आश्रम, मंदिरों में सात सिंतंबर को उदयातिथि के हिसाब से जन्माष्टमी उत्सव मनाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.