श्री श्याम अलबेला नौका विहार महोत्सव 1 जून को:बड़ी झील पर दिखेगा वृंदावन सा दृश्य, भजन संध्या में गूंजेगी भक्ति की स्वर-गंगा

Updated on 27-05-2025 12:23 PM

झीलों की नगरी भोपाल में एक बार फिर भक्तिरस की तरंगें उठने को तैयार हैं। श्री श्याम अलबेला नौका विहार महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष भी भोपाल के हृदयस्थल श्री शीतल दास की बगिया, कमला पार्क में किया जा रहा है।

यह आयोजन 1 जून 2025 (रविवार) को संध्या 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन श्री श्याम ताली संकीर्तन परिवार (रजि.), भोपाल द्वारा किया जा रहा है, जो बीते वर्षों से इस अलौकिक महोत्सव की परंपरा को जीवंत बनाए हुए है। इसके पूर्व हुए आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति में डूबकर अलौकिक अनुभव प्राप्त किया था।

झील पर रचेगा वृंदावन सा दृश्य हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण नौका महारास लीला होगी, जिसमें झील के मध्य नौका पर श्री श्याम और राधारानी की रासलीला का जीवंत मंचन किया जाएगा। यह आयोजन भक्तों को ऐसा प्रतीत कराएगा मानो वृंदावन की यमुना तट पर श्रीकृष्ण स्वयं रास रचा रहे हों। बाबा श्याम का इस अवसर पर कोलकाता के विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा और छप्पन भोग अर्पित कर भावभीना पूजन किया जाएगा। आयोजन स्थल को आकर्षक विद्युत सज्जा, पुष्प वर्षा और दीपों की रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध कलाकार

  • श्रेष्ठ दीक्षित (कानपुर) — जिनकी भावपूर्ण गायिकी देशभर में प्रसिद्ध है।
  • साक्षी चोपड़ा (दिल्ली) — जिनकी मधुर और ऊर्जावान भजनों की शैली श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देती है।

भजन संध्या प्रभु इच्छा तक चलेगी इस महोत्सव की प्रेरणा और भावना श्याम बाबा की सेवा में समर्पित है। "करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम" के संकल्प के साथ श्याम ताली संकीर्तन परिवार ने पूरी निष्ठा और श्रद्धा से आयोजन की तैयारियां की हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार पधारें और इस आध्यात्मिक प्रसंग के साक्षी बनें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.