सिग्निफाई और मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड मिलकर गाँवों को रोशन करेंगे

Updated on 18-06-2025 10:41 PM

भोपाल : लाईटिंग में विश्व की प्रमुख कंपनी, सिग्निफाई ने आज मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड के साथ गठबंधन किया। इस गठबंधन के अंतर्गत राज्य में पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण 61 गाँवों में आउटडोर लाईटिंग लगाई जाएंगी। यह कार्य हर गाँव रोशनसीएसआर अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इस अभियान में राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास स्थित आदिवासी इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि इन वंचित इलाकों में उनकी सुरक्षा, विज़िबिलिटी और पर्यटकों के अनुभव में सुधार हो सके। यह प्रोजेक्ट सिग्निफाई के एनजीओ पार्टनर, हरीतिका के सहयोग से चलाया जाएगा, ताकि इन दूरदराज के इलाकों में एनर्जी एफिशियंट आउटडोर लाईटिंग समाधान उपलब्ध हो सकें। यह प्रोजेक्ट स्थानीय इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में सहयोग देगा तथा पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए प्रकाश की भरपूर व्यवस्था करेगा, जिससे समुदायों के लिए आर्थिक अवसरों का निर्माण होगा।

इस प्रोजेक्ट के लिए आधिकारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भोपाल में आयोजित हुए एक औपचारिक कार्यक्रम में किए गए, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिग्निफाई का नेतृत्व मौजूद थे। यह समझौता ज्ञापन इनोवेटिव लाईटिंग समाधानों द्वारा सस्टेनेबल विकास और सामुदायिक सशक्तीकरण करने की सिग्निफाई की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इस गठबंधन के बारे में निखिल गुप्ता, हेड ऑफ मार्केटिंग, स्ट्रेट्जी, सरकारी मामले, और सीएसआर, सिग्निफाई ग्रेटर इंडिया ने कहा, ‘‘सिग्निफाई में हम अपने हर गाँव रोशन सीएसआर अभियान की मदद से भारत के लोगों को सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन प्रदान करना चाहते हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए हम मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने पर्यटन द्वारा ग्रामीण समुदायों को मजबूत बनाने के हमारे सामूहिक मिशन में अपना सहयोग दिया। यह गठबंधन प्रकाश की मदद से भारत के वंचित इलाकों में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, ताकि सस्टेनेबल विकास के साथ सामुदायिक सशक्तीकरण संभव हो सके।’’

मध्य प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड के प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘सिग्निफाई के साथ यह साझेदारी मध्य प्रदेश के गाँवों में पर्यटन को मजबूत बनाने के हमारे उद्देश्य की ओर एक महत्वपूर्ण पहल है। इन गाँवों में रोशनी की व्यवस्था न केवल सुरक्षा और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार लाएगी, बल्कि समुदाय आधारित पर्यटन और आर्थिक विकास के नए अवसर प्रदान करेगी, जिससे खासकर रात के समय आजीविका की गतिविधियाँ बढ़ेंगी। स्थानीय कारीगरी, हथकरघा और हस्तकला के प्रदर्शन के साथ मसालों और ऑर्गेनिक वस्तुओं जैसे स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। सांस्कृतिक आयोजन और शाम के समय गाँव की सैर जैसी गतिविधियाँ संभव हो सकेंगी।’’

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.