महाराणा प्रताप भवन में सजी सिल्क उत्पाद प्रदर्शनी, मिनाल में निकलेगी कलश यात्रा

Updated on 08-08-2023 12:23 PM

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। मंगलवार 08 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति 'चिराटे' को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी - मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अगस्त माह के अंत तक रहेगी। इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

सिल्क इंडिया एक्सपो - त्यौहारी सीजन के लिए सिल्क इंडिया एक्सपो शहर में है। महाराणा प्रताप भवन, चार इमली में 10 दिन के लिए आयोजित यह प्रदर्शनी 11 अगस्त तक जारी रहेगी। यहां आप विभिन्न राज्यों के बुनकरों से सीधे हैंडलूम सिल्क साड़ियां, सूट, कुर्तियां एवं ड्रेस मटेरियल खरीद सकते हैं। समय सुबह 11.30 बजे से रात नौ बजे तक है।

नाट्य कार्यशाला - आहान शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एलबीटी में आयोजित की जा रही है। मुख्य प्रशिक्षण आलोक चटर्जी प्रदान कर रहे हैं। कोई भी इच्छुक युवा इसमें निश्शुल्क भाग ले सकता है। समय शाम चार बजे से सात बजे तक है।

कलश यात्रा - पुरुषोतम मास के पावन अवसर पर मिनाल रेसीडेंसी जेके रोड के सर्वधर्म मीनाल मंदिर में अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयेाजन रखा गया है। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन नौ से 15 अगस्त तक होगा। श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा डा. शिवदत्त मिश्रा सुनाएंगे। शाम तीन से शाम सात बजे तक कथा होगी। कलश यात्रा मंगलवार को निकलेगी। इसमें 501 महिलाए कलश लेकर आंगे चलेगी। साथ ही 151 पंडित आचार्य मंत्रों का उच्चारण करते हुए चलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.